
उदयपुर। सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी एवं शहर के वरिष्ठ कलाप्रेमी-फोटोग्राफर दिनेश कोठारी ने फोटोग्राफी के क्षेत्र में एक साथ तीन बड़ी उपलब्धियां हासिल कर उदयपुर का नाम रोशन किया है।
कोठारी के खींचे गए ‘हाइवे किनारे मिनरल वाटर की बोतलें बेचती नन्ही आदिवासी बालिका’ विषयक फोटोग्राफ का चयन जेआरएनवाय वर्ल्ड फोटोग्राफी अवार्ड 2025, लंदन में हुआ है। उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने के लिए लंदन में आयोजित होने वाले समारोह में आमंत्रित किया गया है।
इसके अलावा, स्टर्लिंग फोटो फेस्टिवल (स्कॉटलैंड) द्वारा प्रकाशित ‘बियोंड 2025 ईयरबुक’ में कोठारी का एक और फोटोग्राफ शामिल किया गया है। यह तस्वीर आदिवासी क्षेत्र की बलखाती सड़क पर चलती एक महिला को दर्शाती है, जो अपनी सादगी और भावनात्मक गहराई के कारण सराही गई है।
तीसरी उपलब्धि के रूप में, मणिकर्णिका गैलरी की ओर से दीपावली के अवसर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिता में कोठारी की ‘मां-बेटी’ शीर्षक वाली तस्वीर को गोल्ड अवॉर्ड से नवाज़ा गया है। इस तस्वीर में कच्चे छप्पर के बाहर बैठी एक महिला को अपनी बेटी के बाल संवारते हुए दिखाया गया है — जो आदिवासी जीवन की संस्कृति और आत्मीयता को जीवंत रूप से प्रदर्शित करती है।
About Author
You may also like
ग्रामीण राजस्थान में शिक्षा की नई अलख : हिंदुस्तान जिंक के ‘शिक्षा संबल’ कार्यक्रम से 2018 से अब तक 47,000 विद्यार्थी लाभान्वित
हिंदुस्तान जिंक की बड़ी उपलब्धि : देबारी स्मेल्टर में देश की पहली 250 टन क्षमता की इलेक्ट्रिक क्रेन शुरू, हर साल बचेगा 93,600 लीटर डीजल
प्रकृति शोध संस्थान ने की बड़ी घोषणा : पर्यावरण चेतना के लिए शुरू होगा राष्ट्रीय स्तर का महाअभियान, 21 राज्यों के 2100 वॉलंटियर्स रचेंगे इतिहास
सस्टेनेबल माइनिंग की दिशा में देश का पहला कदम : हिंदुस्तान जिंक ने क्लीन एनर्जी और हाइड्रोजन फ्यूल समाधान के लिए किया ऐतिहासिक समझौता
वेदांता का ऐतिहासिक धमाका : BSE और NSE पर एक साथ 4 नई कंपनियों की लिस्टिंग, चेयरमैन अनिल अग्रवाल बोले- “यह भारत का समय है”
