
उदयपुर। उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक हृदय विदारक हादसा सामने आया। भमरासिया घाटी स्थित काकरनाडा लक्ष्मणपुरा पावर हाउस के पास बने ऐनिकट में चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सभी बच्चे कालबेलिया समाज की जोगी बस्ती के बताए जा रहे हैं। इनमें तीन बालक और एक बालिका शामिल है, जिनकी उम्र महज़ 13 से 15 वर्ष के बीच थी।
दोपहर करीब तीन बजे जब यह हादसा हुआ, तो आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए पानी में उतरकर चारों बच्चों के शवों को बाहर निकाला और सूचना पुलिस थाना डबोक को दी।
राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मासूमों की सांसें थम चुकी थीं। वहीं, मौके पर पांच जोड़ी कपड़े मिलने से एक और बच्चे के डूबने की आशंका जताई जा रही है। टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन देर शाम तक कोई और शव नहीं मिल सका।
सर्च ऑपरेशन में गोताखोर विजय नकवाल, विपुल चौधरी, दिनेश गमेती, सचिन कंडारा, प्रकाश राठौड़, जगदीश कुमावत तथा वाहन चालक कैलाश मेनारिया शामिल रहे।
गांव में इस हादसे के बाद शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
About Author
You may also like
सिलेंडर की ब्लैक-मार्केटिंग से दो करोड़ की घूस का खेल’: उदयपुर के महाघोटाले का नेक्सस, बिग बुल और हमारी लाचार व्यवस्था
कुर्सी, कौम और कर्तव्य : उदयपुर में नवनिर्वाचित पार्षद योगेश कुमावत का भव्य अभिनंदन
तीस बरस का सफर और लेंस में कैद मेवाड़ : फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत की नज़र से झीलों की नगरी का जादुई संसार
विश्व पर्यटन दिवस पर सिटी पैलेस में सजी पैनोरमा उदयपुर सीज़न-3 कला प्रदर्शनी
पर्दे के पीछे : 272 भूखंडों का सिंडिकेट और दो करोड़ का हफ्ता
