नई दिल्ली। सोमवार दोपहर राजधानी दिल्ली में ऐतिहासिक लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक कार में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि देखते ही देखते आग आसपास खड़ी तीन अन्य गाड़ियों तक फैल गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग झुलसने की आशंका जताई जा रही है।घटना के तुरंत बाद मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि धमाके का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, पर ब्लास्ट का स्रोत और प्रकृति जानने के लिए फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है।पुलिस ने लाल किला मेट्रो स्टेशन और उसके आसपास के इलाके को पूरी तरह सील कर दिया है। आसपास के सभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमाके से पहले कार को किसने पार्क किया था और वहां कौन-कौन मौजूद था।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, कार कई घंटे से वहीं खड़ी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक जोरदार धमाके की आवाज आई और कार में आग लग गई, जिससे पास खड़ी गाड़ियां भी चपेट में आ गईं।घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सभी मेट्रो स्टेशन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया — “फिलहाल यह कहना जल्दबाज़ी होगी कि यह हादसा था या साजिश। जांच जारी है और हर एंगल से तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।”

About Author
You may also like
महापौर पारस सिंघवी के जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन और सेवा का संगम: 211 यूनिट रक्तदान, 91 किलो लड्डू का भोग; देवदर्शन से लेकर सॉलिटेयर गार्डन तक उमड़ा सियासी हुजूम
कुर्सी सरकारी, तेवर सियासी : जब एक कर्मचारी नेता की सालगिरह पर शहर के हुक्मरानों ने दी बधाई
उदयपुर में दीपोत्सव का पैगाम : स्वर्ण-रजत से सजीं माता महालक्ष्मी, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु; 10 नवंबर को सजेगा विशाल अन्नकूट
पूर्व राजघराने के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने परिवार सहित किए महालक्ष्मी के दर्शन: मेवाड़वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
उदयपुर के 451 साल पुराने महालक्ष्मी मंदिर में सवा 8 लाख की पोशाक : कमल नहीं, गुप्त सफेद हाथी पर विराजती हैं माता, भोर से उमड़ा आस्था का सैलाब
