चेन्नई। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे एशियन चैंपियंस ट्रॉफ़ी के एक मुक़ाबले में मेजबान टीम भारत ने मेहमान टीम पाकिस्तान को 4-0 से हरा दिया है। यह मैच चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में खेला गया।
भारत ने इस मुक़ाबले में तीसरे क्वार्टर तक 3-0 की बढ़त बनाई थी, चौथे क्वार्टर में 55वें मिनट में आकाशदीप ने गोल दागा और बढ़त 4-0 हो गई।
मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल और जुगराज सिंह ने एक गोल दागा है।
इस मैच से पहले सेमीफ़ाइनल में भारत की जगह पहले ही पक्की हो चुकी है। वहीं पाकिस्तान को अंतिम चार में जाने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना था।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफ़ी के इतिहास में भारत और पाकिस्तान सबसे कामयाब टीमें रही हैं। दोनों ही टीमें तीन-तीन बार ये ट्रॉफ़ी जीत चुकी हैं।
About Author
You may also like
मैं जिलाध्यक्ष, मैं महामंत्री, मैं पार्षद और मैं ही मेयर! निकाय चुनाव में BJP पदाधिकारियों की सर्वव्यापी दावेदारी पर उठे सवाल
उदयपुर में 10 साल की मासूम से दरिंदगी : 6 दिन बाद भी आश्रम संचालिका की गिरफ्तारी नहीं, पुलिस और नेताओं की चुप्पी पर उठे सवाल
अहमदाबाद में राजस्थान ISKU टीम का जलवा: इंडिपेंडेंस कराटे कप में 21 खिलाड़ियों ने जीते पदक, काता और कुमिते में दिखाया दम
अंतरिक्ष अब वैज्ञानिकों तक सीमित नहीं, युवाओं के सपनों का नया क्षितिज
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर उदयपुर के फोटोग्राफर्स की अनूठी पहल: मांझी के घाट पर किया पौधारोपण, लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प
