जयपुर। महानिदेशक पुलिस श्री उमेश मिश्रा ने गुरुवार को सभा कक्ष में सिरोही जिले में पदस्थापित पुलिस उयनिरीक्षक रविंद्र पाल सिंह राजपुरोहित को तूफान में फंसे युवक की जान बचाने के लिए डीजीपी डिस्क व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीजी लॉ एन्ड आर्डर श्री राजीव शर्मा और एडीजी क्राइम श्री दिनेश एमएन भी उपस्थित थे।
श्री रविंद्र पाल सिंह ने सिरोही जिले के रानी थानाधिकारी के पद पर रहते हुए बिपर जॉय तूफान के दौरान माता जी का वाड़ा गांव की नदी में पिकअप समेत फंसे युवक शंकर लाल सीरवी को 2 घंटे तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन कर सुरक्षित बाहर निकाला।
श्री सिंह ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध 6 कार्रवाई कर भारी मात्रा में डोडा पोस्त समेत अन्य नशे की सामग्री बरामद की और इस धंधे में लिप्त कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपनी सूझबूझ से जिले में घटित 5 हत्याओं का खुलासा कर अभियुक्तों को पकड़ा।
About Author
You may also like
दस मिनट में बच्चे का शव निकाला, जवाबदेही गहरे पानी में डूबी : केशव नगर में खाली प्लॉट में भरे पानी में हादसा, प्रशासन पर उठे सवाल
राजस्थान में निकाय चुनावों का बिगुल, दो चरण में हाेंगे : 309 निकायों में 9 व 11 सितं. को मतदान, 14 सितं. को रिजल्ट आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू
आचार संहिता से ठीक पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 RAS अधिकारियों के तबादले, उदयपुर विकास प्राधिकरण को मिलीं नई उपायुक्त
मेवाड़ में 155 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक परंपरा का निर्वहन: कविराव परिवार की हवेली पर मोखाण पधारे डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
हिंदुस्तान जिंक ने छुई क्लीन एनर्जी में नई ऊंचाई: कुल बिजली खपत में रिन्यूएबल ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़कर 22 प्रतिशत पहुंची, पर्यावरण संरक्षण को मिला संबल
