भरतपुर। थाना खेडकी दौला गुरुग्राम हरियाणा से चोरी किए गए 186 लैपटॉप को बरामद कर जिले की डीग थाना पुलिस की टीम ने अग्रिम कार्रवाई के लिए क्राइम ब्रांच पालम विहार गुरुग्राम टीम को सुपुर्द किया है। आरोपी के यहां से बरामद किए गए लैपटॉप की कीमत करीब 93 लाख रुपए है।
एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि थाना खेड़की दौला जिला गुरुग्राम में 186 लैपटॉप चोरी होने की घटना दर्ज हुई थी। इस पर क्राइम ब्रांच पालम विहार के एएसआई शास्त्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम भरतपुर आई।
आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए सीओ आशीष कुमार प्रजापत के नेतृत्व में एसएचओ खोह, सीकरी, डीएसटी व क्यूआरटी से टीम गठित की गई।
हरियाणा पुलिस और भरतपुर पुलिस की टीम ने आरोपियों की तलाश में थाना खोह इलाके के गांव गढ़ी मेवात में दबिश दी। दबिश के दौरान गफ्फार मेव पुत्र जुहरु के घर से चोरी किए गए 186 लैपटॉप बरामद किए गए।
चोरी के लैपटॉप हरियाणा पुलिस को सौंप दिए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर जिला पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।
About Author
You may also like
शिक्षा, अध्यात्म और संस्कृति के सच्चे प्रहरी : डॉ. प्रदीप कुमावत को श्री गुरु एवं ‘मालव राज अलंकरण’ से सम्मान
उदयपुर नगर निगम : दिनेश भट्ट होंगे डिप्टी मेयर, भाजपा ने लगाई अंतिम मुहर, कांग्रेस प्रत्याशी हो सकते हैं लक्ष्मीनारायण मेघवाल
श्रीमान कलेक्टर साहब एवं एसपी साहब, ज़रा इधर भी नज़र डालिए!
तस्वीरों का आईना : नए मेयर का जश्न, जज़्बात और सियासत
जहां दुनिया शारीरिक अक्षमता देखती है, हम वहां अटूट हौसला और ईश्वर का स्वरूप देखते हैं — प्रशांत अग्रवाल
