वसुधा को मिली यूके में उच्च अध्ययन के लिए अंतर्राष्ट्रीय छात्रवृत्ति

 उदयपुर। कॉलेज ऑफ फिशरीज, एमपीयूएटी, उदयपुर की पूर्व छात्रा, कुमारी वसुधा शेखावत को इंग्लैंड के एंग्लिया रस्किन विश्वविद्यालय में उच्च अध्ययन के लिए प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय योग्यता उत्कृष्टता छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया है। उन्हें एमएससी इंटरनेशनल बिजनेस एंड मार्केटिंग पाठ्यक्रम में इस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध विश्वविद्यालय में प्रवेश मिला है।

वसुधा शेखावत  की माता श्रीमति अल्पना सिंह ने बताया कि वसुधा अपने अध्ययन काल से ही पढाई मे अव्वल रही है और संगीत सहित अनेक प्रतिभा की  धनी है। इससे पहले 2022 में स्नातक पाठ्यक्रम मे प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर माननीय राज्यपाल महोदय ने उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था। उन्हें मार्च 2023 में मत्स्य विज्ञान (बीएफएससी) में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए महाराणा मेवाड फाउंडेशन द्वारा भामाशाह पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

कुमारी वसुधा की इस उपलब्धि के लिये महाविद्यालय परिवार और मत्स्यकि वैज्ञानिकों और प्रोफेशनल्स के समूह राजफिशरीज ग्रुप  और अलुमनी सदस्यों की ओर से फिशरीज कॉलेज के पूर्व अधिष्ठाता डॉ एल एल शर्मा ने वसुधा को इस उत्कृष्टता के लिए बधाई दी और उसके शानदार भविष्य के लिए उनकी सफलता की कामना की है।

(Visited 28 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply