उदयपुर। देश के लिए शहीद हुए हमारे शहर के वीर सपूत शौर्यचक्र विजेता मेजर मुस्तफा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शहीदों के सम्मान में आज प्रातः 07.00 बजे फतह सागर पर ’’रन फॉर मेजर मुस्तफा’’ एवं श्रद्धांजली कार्यक्रम रखा गया है।
आयोजक हिदायत तुल्ला ने बताया की रन फॉर मेजर मुस्तफा फतहसागर पी.पी. सींघल मार्ग (फतहसागर प्रवेश काले कीवांड़) से प्रारम्भ हुआ जिस में शहर के गण मान्य नागरिक, एन सी सी कैडेट्स, शहीद मेजर मुस्तफा के माता पिता, शहीद अभिनव नागौरी के पिता, शहीद अर्चित् वर्डिया की माता एवं छात्र छात्रा शामिल हुए। जो बड़े ही जोश खरोश से शहीद के सम्मान में नारे लगाते हुवे आगे बड़े और रन फतहसागर पाल पर समाप्त हुई।
फतहसागर पाल पर श्रद्धांजलि सभा हुई जिसमें शहीद मेजर मुस्तफा के साथी केडेट्स शामिल हुए।
मेजर मुस्तफा की यादों को ताजा किया इस अवसर पर सेना के जवानों ने भी मेजर को याद किया। मेजर मुस्तफा की बहन ने अपने भाई की यादें साझा की तो सभी की आखें नम हो गई। शहीद की माता श्रीमती फातमा बोहरा ने शहीद की बचपन की यादें ताज़ा की और बताया की वह बचपन से एक होनहार बच्चा रहा और उस के पास जब इंजीनियरिंग पैकेज और सेना में से एक को चुनने का अवसर मिला तो उस ने सेना को चुना और सिर्फ़ 27 वर्ष की उम्र में अपना सर्वस्त्र देश के नाम नियोछावर कर शहादत हाँसिल की। इस बलिदान के लिए उन को शोर्य चक्र से नवाजा गया।
अंत में पार्षद हिदायत तुल्ला ने सभी का धन्यवाद दिया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया। मंच संचालन अख्तर रसूल ने किया।
About Author
You may also like
पांच मिनट का अंधड़ और ‘स्मार्टनेस’ की बत्ती गुल…वाहवाही लूटने में अव्वल, काम में ढाक के तीन पात
देश के विकास में हिंदुस्तान जिंक की बड़ी हिस्सेदारी : वित्त वर्ष 26 में सरकारी खजाने को दिए 18,846 करोड़, पिछले 5 वर्षों का कुल योगदान 91,572 करोड़ रुपए के पार
क्रिकेट की सुपरफैन : मुंबई की 92 वर्षीय कल्याणी राघवन पिछले 70 सालों से हैं खेल की दीवानी, शुभमन गिल पर है क्रश
खेल के मैदान से वैश्विक कूटनीति तक हलचल : वैभव के लिए कैफ़ की पैरवी, पंत विवाद में कूदे ललित मोदी, विनेश को राहत और ईरान संकट पर ट्रंप की अहम बैठक
उदयपुर भूमि विकास बैंक चुनाव : भारी हंगामे और धक्का-मुक्की के बीच मथुरेश नागदा बने तीसरी बार अध्यक्ष, करण सिंह चुने गए निर्विरोध उपाध्यक्ष
