Photo : kamal kumawat
उदयपुर। दशहरे पर मंगलवार को गांधी ग्राउंड में रावण दहन हुआ। सबसे पहले भगवान हनुमान का स्वरूप धारण किए शख्स ने 100 फीट लंबी सोने की लंका को अग्नि के हवाले किया।

इसके बाद 65 फीट ऊंचे मेघनाद व कुम्भकरण और फिर 70 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। तभी पटाखों की गूंज से पूरा ग्राउंड गूंज उठा। जलते हुए पुतले नीचे धराशायी हो गए। बड़ी संख्या में लोग इस नजारे को देखने मौजूद रहे।

इससे पहले दोपहर को शक्तिनगर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें स्केटिंग, अखाड़ा प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रदर्शन जैसी झांकियां शामिल थी। साथी भगवान राम-सीता, लक्ष्मण, हनुमान की झांकी भी थी। जिनके दर्शन को लोग उत्साहित नजर आ रहे थे।

श्री बिलोचिस्तान पंचायत व श्री सनातन धर्म सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम हुआ। जिसमें अतिथि ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, महापौर गोविंद टांक, डिप्टी मेयर पारस सिंघवी, कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी गौरव वल्लभ, डॉ. गिरिजा व्यास आदि उपस्थित थे।




About Author
You may also like
नगर-परिक्रमा पर निकले ठाकुरजी : झीलों की नगरी को मिला खुशहाली, अच्छी बारिश और सुहाने मौसम का वरदान
पंचायत-निकाय चुनावों के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम : हाईकोर्ट की फटकार स्वागतयोग्य, राजनीतिक इच्छाशक्ति के अंतर्विरोधों से कब तक उलझेंगे चुनाव?
‘नाम ही ठोकर चौराहा है तो ठोकर तो लगेगी ही, हम क्या करें!’— हुक्मरानों के इस ‘अघोषित’ रवैये पर कब लगेगी लगाम?
विरासत बनाम तुगलकी फरमान : क्या पाबंदियों के बोझ तले दम तोड़ देगा उदयपुर का ऐतिहासिक गुलाबबाग?
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
