जयपुर 07 दिसम्बर। महानिदेशक पुलिस श्री उमेश मिश्रा जे निर्देश पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्याकांड के दो आरोपियों पर सर्वाधिक पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से गुरुवार को आदेश जारी किए गए हैं।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध श्री दिनेश एमएन द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार अभियुक्त रोहित सिंह राठौड़ पुत्र गिरधर सिंह गांव जूसरिया थाना मकराना, नागौर हाल चांद बिहारी जसवन्त नगर, जयपुर एवं नितिन फौजी पुत्र कृष्ण जाट निवासी गांव डूंगराजाट, पुलिस थाना सदर जिला महेन्द्रगढ़, हरियाणा के विरूद्ध बहुचर्चित श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकाण्ड अभियोग संख्या 567/2023 धारा 323, 341, 452, 307, 302, 34, 120बी, 427 भादस, 16, 18, 20 विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1967 व 3/25(1-AA), 27 आयुध अधिनियम 1959 पुलिस थाना श्यामनगर, जयपुर दक्षिण में दर्ज है।
दोनों आरोपी अपनी उपस्थिति छुपाते हुए फरार चल रहे है। इनकी गिरफ्तारी के लिये आस पास के जिलों व राज्यों में सम्भावित स्थानों पर तलाश की गई, परन्तु फरार अभियुक्तों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। अतः जो कोई भी इन दोनों अभियुक्तों के बारे में सही सूचना देगा, उसे प्रत्येक के लिए नगद 5 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
About Author
You may also like
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ प्रथम ‘राजस्थान गौरव रत्न सम्मान-2026’ से अलंकृत, मैसूर में आयोजित भव्य समारोह में मिला सम्मान
वोट के बिना भी घर की दहलीज पर दस्तक : उदयपुर के पार्षद आकाश वागरेचा की मिठास भरी सियासत
चेन्नई बंदरगाह पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: मलेशिया तस्करी हो रहा 7.72 करोड़ रुपये का 12.87 मीट्रिक टन लाल चंदन जब्त; ‘पेपर लैमिनेट रोल’ की आड़ में छिपाकर भेजी जा रही थी खेप, तीन तस्कर गिरफ्तार
बर्थ डे पार्टी के पर्दे के पीछे की कहानी : जब सालगिरह के मंच पर बंधी समानांतर सियासत की पटकथा
दिवाली की वो रात…अफसरों की अदाएं अपनी जगह, पर चौराहों पर खड़े उन जवानों के पसीने को सलाम करना जरूरी है
