उदयपुर। गोवर्धनविलास थाना पुलिस की टीम ने एनआरआई पर्यटक की मौत का मात्र 24 घंटे में खुलासा कर दो आरोपियों हितेश उदासी उर्फ राहुल पुत्र राजेश निवासी थाना सवीना और दिवेश साहू उर्फ लंगड़ा पुत्र निर्मल निवासी थाना धान मंडी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हितेश के विरुद्ध धोखाधड़ी व मारपीट के कुल दो और दिवेश साहू के विरुद्ध हत्या के प्रयास का एक प्रकरण पहले से दर्ज है।
एसपी भवन भूषण यादव ने बताया कि सोमवार को गुजरात निवासी प्रग्नेश पटेल ने एक रिपोर्ट थाना गोवर्धन विलास में दर्ज कराई कि वह अपने दोस्त जयेश भाई पटेल, राकेश त्रिवेदी और संजय कुमार पटेल निवासी गुजरात के साथ घूमने के लिए उदयपुर आया था। वे सेक्टर 14 चुंगी नाका पर एक होटल में रुके थे
आज रात करीब 2:00 बजे होटल कर्मी ने आकर बताया कि उसका दोस्त संजय कुमार पटेल रिसेप्शन के पास आकर मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। कुछ समय बाद आई एक स्विफ्ट कार के ड्राइवर से उसकी बातचीत हुई। पैसे की बात को लेकर बीच बहस होने के बाद कार चालक अचानक कार भगा कर ले जाने लगा तो संजय कार से चिपट गया। कुछ दूरी पर दूसरी कार से टकराने के बाद उसका सिर पास में लगे बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे वह नीचे गिर पड़ा।
उन्होंने एंबुलेंस से तुरंत संजय को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी यादव द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रियंका व सीओ रजत बिश्नोई के सुपरविजन एवं एसएचओ राव अजय सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा आरोपी हितेश उदासी उर्फ राहुल और दिवेश साहू उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार किया गया है।
————–
About Author
You may also like
उदयपुर में रावण दहन : सौ फीट की सोने की लंका, पंद्रह मिनट की राख और एक बुझती हुई रात
उदयपुर में विजयादशमी पर RSS का भव्य पथ संचलन : शस्त्र पूजन के बाद कदमताल करते निकले स्वयंसेवक; पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
हिंदुस्तान जिंक का वित्तीय चमत्कार—कम लागत और जिंसों के बूम का अनूठा संगम
नई पीढ़ी को कसूरवार ठहराने से पहले, उसे समझिए…बदलती सोच, बिखरते संवाद और संस्कारों की नई कसौटी
विजयदशमी विशेष: ‘सत्यं वद, धर्मं चर’ का शाश्वत संदेश और आधुनिक समाज में रावण-दहन की सार्थकता
