आर्थिक एवं सामाजिक आत्मनिर्भरतापरक गतिविधियों को अपनाने पर दिया गया जोर
जोधपुर। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर के सेंटर फॉर इनोवेशन एंड एन्त्रेप्रेंयूर्शिप फॉर वीमेन द्वारा कुलपति प्रोफेसर डॉ. हरप्रीत कौर के निर्देशानुसार डिजिटल ट्रांसक्शन्स पर कार्यशाला आयोजित की गयी।
इसमें एन एल यू जोधपुर द्वारा गोद लिए हुए गांव सुरपुरा से महिला उद्यमी समूह से जुड़े 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यशाला में एन एल यू जोधपुर एलुमनाई एसोसिएशन कीएग्जीक्यूटिव कमेटी के प्रतिनिधि श्री अरविन्द वाघेला ने प्रतिभागियों को डिजिटल ट्रांसक्शन्स पे हैंड्स का प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही उद्यमियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। श्री अरविन्द 2020 बैच से हैं। सभी प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला की सराहना की और इसे बहुपयोगी बताया।
कार्यशाला में जानकारी दी गई कि भविष्य में एन एल यू जोधपुर द्वारा इस प्रकार की ऐसी कई कार्यशालाओं का आयोजन करवाया जाएगा।
कार्यशाला में उपस्थित विशेषज्ञ प्रतिनिधियों श्री अंकित सिंघल, डॉ नीति माथुर एवं डॉ अंजलि थानवी ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और आने वाले समय में आजीविका को बढ़ाने की दृष्टि से प्रगतिकारी कार्यक्रम करवाने विस्तार से चर्चा की और इन कार्यशालाओं के माध्यम से आर्थिक एवं सामाजिक आत्मनिर्भरता पाने का आह्वान किया।
About Author
You may also like
विरासत बनाम तुगलकी फरमान : क्या पाबंदियों के बोझ तले दम तोड़ देगा उदयपुर का ऐतिहासिक गुलाबबाग?
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
धौलपुर की परियोजना बालवर्धन : मासूमों के चेहरों पर लौटेगी मुस्कान, कुपोषण के खिलाफ नंद घर और आईपीई ग्लोबल की ममता भरी पहल
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट : करीबी लोगों की मौजूदगी में की बेहद सादगी से रजिस्टर्ड मैरिज
सशक्त कदम, सुरक्षित कल : हिंदुस्तान जिंक ने सुरक्षा+ से भरी महिला कर्मचारियों में आत्मबल की नई उड़ान
