उदयपुर। थाना पानरवा पुलिस ने एक माह पूर्व पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त संजय खोखरिया पुत्र बाबु लाल निवासी झैर को गुजरात से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि 20 नवम्बर को कांस्टेबल रामजीवन द्वारा रिपोर्ट दी गई की गांव झैर से महाद आते समय जंगल में संजय कुमार पुत्र बाबुलाल खोखरिया निवासी झैर, पानरवा ने उसे व साथी कांस्टेबल अजय कुमार को जान से मारने की नियत से उनकी बाईक को उसकी कमाण्डर जीप से टककर मारी और नीचे गिरने पर जीप उपर चढाने का प्रयास किया और जान से मारने के लिए कुल्हाडी लेकर हमें मारने के लिए दौडा। बडी मुश्किल से हमने जान बचाई। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
मामले की गम्भीरता को देखते हुये एसपी यादव द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी पर्वत सिंह व सीओ रामेश्वर लाल के सुपरविजन व एसएचओ उमेश चन्द्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा रविवार को आसूचना के सहयोग से प्रकरण में वांछित शातिर अभियुक्त संजय खोखरिया निवासी झैर को खेडब्रम्हा गुजरात से दस्तयाब कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया व घटना में प्रयुक्त कमाण्डर जीप को जब्त किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पीसी रिमाण्ड प्राप्त कर अनुसंधान जारी है।
About Author
You may also like
राजस्थान में जिंक इंडस्ट्रियल पार्क को रफ्तार : हिंदुस्तान जिंक और सल्फोजाइम एग्रो के बीच MoU, सस्टेनेबल मेटल रिकवरी को मिलेगा बढ़ावा
उदयपुर में बिजली निगम की घोर लापरवाही : भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, बैठकों में मशगूल अफसरों की नाक के नीचे जनता त्रस्त
इंटरनेशनल बुलेटिन : खाड़ी देशों से आई दर्दनाक और बड़ी खबरें, ट्रंप की एंट्री से ईरान-इसराइल युद्ध पर लगा ब्रेक
मैदान पर 15 साल की बेटियों का महा-धमाका : जिंक फुटबॉल गर्ल्स एकेडमी ने पहले ही सीज़न में जीता ‘ए’ डिवीज़न का खिताब, रचा इतिहास
नारायण सेवा संस्थान ने 46वें सामूहिक विवाह समारोह में 21 दिव्यांग जोड़ों के सपनों को दिया नया आसमान
