जैसलमेर। डीएसटी की सूचना पर थाना सांगड पुलिस की टीम द्वारा सोने की चेन बता नकली चैन बेच ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसपी विकास सांगवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चन्दन कुमार वागरी पुत्र जीवा राम (22) व वेलाराम वागरी पुत्र मोती राम (35) हेमारनाडी थाना सिणधरी जिला बाडमेर, मुकेश कुमार वागरी पुत्र लक्ष्मण (20) धानसा तहसील जसवंपुरा जिला जालोर एवं चुना राम वागरी पुत्र चापाजी (28) चितलवाना जिला सांचौर के रहने वाले है।
एसपी सांगवान ने बताया कि एडिशनल एसपी राकेश कुमार राजोरा व सीओ प्रियंका कुमावत के सुपरविजन में रविवार को डीएसटी की सूचना पर एसएचओ माणक राम मय टीम द्वारा गश्त के दौरान देवीकोट इलाके से इन चार ठगों को नकली सोने की चेन बेचते गिरफ्तार किया गया है।
इस गिरोह के ठग नकली सोने की चेन की डिजाइन का एक असली छोटा टुकड़ा साथ मे रखते है। टारगेट से बातचीत कर असली टुकड़ा किसी भी सुनार से टंच करा जांच कराने को कह झांसे में लेते है। जांच में सही आने पर ग्राहक विश्वास में आ जाता है और आरोपी नकली सोने की चेन देकर रुपए प्राप्त कर फरार हो जाते है।
About Author
You may also like
उदयपुर में CID और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : अवैध रूप से रह रही 3 थाईलैंड मूल की महिलाएं डिटेन, स्पा की आड़ में खेल, होटल मालिक पर गिरेगी गाज
परदे के पीछे: चकाचौंध के बाज़ार में जिस्म, जेवर और जिंदगी की जद्दोजहद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: लॉरेंस के गुर्गे अनिल पंडित के संपर्क में था शूटर, दिल्ली होकर नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी; कोटा पुलिस ने किया खुलासा
ग्वालियर-ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 मौतें : जहां जलनी थीं मन्नतों की ज्योत, वहां बिछ गईं 13 श्रद्धालुओं की लाशें
ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत; पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चों ने तोड़ा दम, रात में नूडल्स खाने की बात आई सामने
