जयपुर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्याकांड के शूटर रोहित सिंह राठौड़ के जयपुर के खातीपुरा इलाके में सुंदरवन कॉलोनी में किया गया अवैध निर्माण गुरुवार को ग्रेटर नगर निगम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।
इस मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। उल्लेखनीय है कि 5 दिसंबर को जयपुर के श्याम नगर इलाके में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की उनके घर में बातचीत के बहाने घुसे दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस क्राइम एंड एजीटीएफ श्री दिनेश एमएन ने बताया कि शूटर की पहचान रोहित सिंह राठौड़ निवासी गांव जूसरी थाना मकराना हाल जसवंत नगर जयपुर एवं नितिन फौजी निवासी थाना सदर महेंद्रगढ़ हरियाणा के रूप में की गई। इन दोनों बदमाशों को गठित एसआईटी द्वारा दिल्ली पुलिस के सहयोग से 10 दिसंबर को चंडीगढ़ से दस्तयाब किया गया।
शूटर रोहित सिंह राठौड़ द्वारा खातीपुरा इलाके में अवैध कब्जा की सूचना मिलने पर इस बारे में संबंधित नगर निगम को अवगत कराया गया। गुरुवार को पुलिस दल की मौजूदगी में ग्रेटर नगर निगम द्वारा खातीपुरा के सुंदर नगर में शूटर रोहित राठौड के किए गए अवैध निर्माण को तोड़ा गया।
About Author
You may also like
बीकानेर में 80वां स्वतंत्रता दिवस राज्य-स्तरीय समारोह : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उत्कृष्ट योगदान एवं सराहनीय सेवा के लिए प्रदान किए पदक
देशभर में 17 अगस्त को सड़कों पर उतरेंगे मजदूर : लंबित मांगों और अधिकारों को लेकर BMS का राष्ट्रव्यापी आंदोलन
राजस्थान में 183 RAS अधिकारियों के तबादले : आगामी निकाय व पंचायत चुनावों से पहले सरकार की प्रशासनिक फील्डिंग
उदयपुर सवीना : पति-पत्नी का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की अहम बैठक : OBC आरक्षण को हरी झंडी, निकाय व पंचायत चुनावों की लॉटरी प्रक्रिया जल्द
