अजमेर। जीआरपी थाना पुलिस की टीम ने प्लेटफार्म पर खड़े दो सन्दिग्ध युवकों को अवैध हथियार तीन पिस्टल व पांच मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी राजविंदर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह (30) एवं जगमीर सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह (23) पंजाब के तरणतारण जिले में थाना चोला साहेब के रहने वाले हैं।
जीआरपी अजमेर एसपी पूजा अवाना ने बताया कि 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत अवैध हथियारों व मादक पदार्थों की तस्करी व संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए एडिशनल एसपी श्रीमती योगिता मीणा व डीएसपी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में अभियान चलाया जा रहा है।
एसएचओ पुष्पा कसोटिया के निर्देशन में हेड कांस्टेबल संजय कुमार मय टीम को अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4-5 पर खड़े दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर डिटेन् कर तलाशी ली तो राजविंदर सिंह नाम के युवक के पास से दो देशी पिस्टल व एक मैगजीन और जगमीर सिंह के पास से एक देशी पिस्टल व तीन मैगजीन मिली। इस पर आर्म्स एक्ट के तहत दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों को मंगलवार को रेलवे कोर्ट अजमेर में पेश किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी में हेड कांस्टेबल संजय कुमार, दिनेश महावर, देवेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल मानसिंह, सुमेर चंद व भंवरलाल शामिल थे।
About Author
You may also like
पेपर लीक के मुद्दे पर आखिर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रधानमंत्री को भेजा त्यागपत्र
गोगुंदा में कलयुगी गुस्सा : मां और भाई की चीखों के बीच पलक झपकते ही उजाड़ दिया हंसता-खेलता संसार; तलवार के एक वार से ली युवक की जान
मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन : सीजेपी का प्रधान के इस्तीफे की मांग से कोई सममझौता नहीं, जंतर-मंतर पर हुमा कुरैशी, दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद…जानिए सुबह की बड़ी खबरें
दिल्ली में सड़क से संसद तक महासंग्राम
स्वरूपसागर की लहरों में जब डिगने लगे सांसों के कदम : दो साहसी युवकों और कालिका गश्ती टीम ने पेश की इंसानियत की अनूठी मिसाल
