उदयपुर। थाना डबोक पुलिस की टीम ने लावारिस अवस्था में खड़ी बिना नंबरी स्कॉर्पियो गाड़ी से 458 किलो 280 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा पोस्त एवं दो नंबर प्लेट जप्त की है। जप्त डोडा पोस्त की कीमत करीब 10 लाख रुपए है।
एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रियंका व सीओ मनीष कुमार आईपीएस के सुपरविजन एवं एसएचओ डबोक चैल सिंह के नेतृत्व में टीम रविवार को आसूचना के आधार पर गांव ओडवाडिया पहुंची।
जहां टीम को एक बिना नंबरी स्कॉर्पियो लावारिस अवस्था में मिली। तलाशी लेने पर गाड़ी में रखे कुल 22 कट्टों में 458 किलो 280 ग्राम अवैध अफीम डोडा पोस्त व दो नंबर प्लेट मिली। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीबद्ध कर अनुसंधान किया जा रहा है।
————-
About Author
You may also like
रणकपुर : इलेक्ट्रिक एसोसिएशन की माना रिसॉर्ट में भव्य वार्षिक मानसून पिकनिक 2026 : वॉटर पार्क गतिविधियों, मनोरंजक खेलों में लिया मजा
नारायण सेवा संस्थान में सेवा महातीर्थ में कल गुरु पूर्णिमा महोत्सव
उदयपुर की बेकरिया थाना पुलिस की काबिले तारीफ कार्रवाई : स्टंटबाजों पर कसा शिकंजा, 8 पावर बाइक समेत 20 मोटरसाइकिलें जब्त, पूरे प्रदेश में चले ऑपरेशन स्टंटबाज बाइकर्स
केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे और धरना खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में क्या कहा-यहां पढ़िए
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा—मोदी सरकार की रणनीति में बड़ा बदलाव या मजबूरी? पढ़ें 5 बड़े कारण
