हंगरी। हमारे यहां ऐसा कभी नहीं हुआ होगा कि किसी राष्ट्रीय नेता अपनी गलती के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए सत्ता के उच्च पद से इस्तीफा दे दिया हो। जी हां हंगरी की राष्ट्रपति कैटलिन नोवाक ने बच्चों के यौन शोषण के मामले में दोषी ठहराए गए एक शख़्स की सज़ा माफ़ करने पर खेद जताते हुए इस्तीफ़ा दे दिया है।
पिछले दिनों यह बात सामने आई थी कि राष्ट्रपति नोवाक ने एक ऐसे शख़्स की सज़ा माफ़ की थी, जिसने बच्चों पर एक सरकारी बालगृह के निदेशक पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों को वापस लेने का दबाव डाला था।
इस फ़ैसले के बाद हंगरी में लगातार विरोध बढ़ रहा था और उनके इस्तीफ़े की मांग की जा रही थी। नोवाक ने टीवी पर लाइव आकर अपनी गलती स्वीकार करते हुए देश से माफी मांगी।
सज़ा माफ़ी के इस फ़ैसले को मंज़ूरी देने वालीं तत्कालीन न्याय मंत्री जूडित वारगा ने प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बान की पार्टी की ओर से यूरोपीय चुनावों के लिए अभियान से हटने की घोषणा की है।
पिछले हफ़्ते इन 25 क़ैदियों के नाम सार्वजनिक किए गए थे। इनमें बुडापेस्ट के नज़दीक एक चिल्ड्रन होम (बालाश्रय) के उप-निदेशक का भी नाम था, जिन्हें तीन साल की सज़ा दी गई थी। उन्होंने बच्चों पर दबाव डाला था कि वे बालाश्रय के निदेशक पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों को वापस ले लें।
निदेशक को भी इस मामले में आठ साल जेल की सज़ा मिली है।
सौजन्य से : khas khabar.Com
About Author
You may also like
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दुनिया भर से मिलीं शुभकामनाएं : इजरायल, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस व कनाडा के राजदूतों ने सराहा भारत का सफर
जोहरान ममदानी के बाद अमेरिका में अब्दुल का जलवा…आखिर क्यों भड़के ट्रंप?
पाकिस्तान : लाहौर के थाने में मानसिक रूप से अशक्त युवती से गैंगरेप, पहली बार पूरे थाने के 78 पुलिसकर्मी निलंबित
डिजिटल बुलेटिन : देश-दुनिया की बड़ी ख़बरें (18 जुलाई 2026)
देश-विदेश मॉर्निंग बुलेटिन : गुरुग्राम में बड़ा एनकाउंटर, ईरान-अमेरिका युद्ध, फीफा वर्ल्डकप और क्रिकेट सबकुछ यहां पढ़िए
