– बालिका की दस्तयाबी पर 5000 रुपये के इनाम की थी घोषणा
कोटा। जिले की रामगंज मंडी थाना पुलिस की टीम ने कस्बे से एक महीने से लापता नाबालिग बालिका को झालावाड़ जिले के पनवाड़ थाना इलाके में हरिगढ़ गांव से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। बालिका की दस्तयाबी के लिए 5 हजार के नाम की घोषणा की हुई है।
रूरल एसपी करन शर्मा ने बताया कि खैराबाद निवासी फरियादी ने 9 फरवरी को थाना रामगंज मंडी में एक रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 16-17 साल की बेटी कल घर पर बिना बताए कहीं चली गई। जिसे उन्होंने आसपास काफी तलाश किया। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर लापता बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन खुशी के अंतर्गत फरियादी की बेटी की तलाश के लिए एएसपी रविन्द्र सिंह व सीओ कैलाश चंद्र के सुपरविजन तथा एसएचओ रामनारायण भंवरिया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। साथ ही बच्ची की सूचना देने पर 5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई।
गठित विशेष टीम द्वारा लापता बालिका तथा आरोपी के मिलने वालों, रिश्तेदारों व दोस्तों का रिकॉर्ड तलाश कर उनकी गतिविधियों पर निगरानी के लिए मुखबिरों को एक्टिव किया। मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर टीम ने पनवाड थाना क्षेत्र के हरिगढ़ इलाके से बालिका को दस्तयाब कर लिया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल भूपेंद्र नागर का विशेष योगदान रहा।
—————
About Author
You may also like
राजस्थान निकाय चुनाव : 39 जिलों की 162 निकायों में लोकतंत्र का उत्सव, सुबह से कतारों में दिखे वोटर, 57 लाख से अधिक लोग चुनेंगे शहर की सरकार
पर्दे के पीछे का उदयपुर : जब हर चौखट पर सजता है दरबारे-खास और किरदार बदलते हैं नकाब
सत्य निकेतन की शिक्षा-सुरंग : अठारह हज़ारी पिंजरे, कांपती नींवें और शोक संदेशों की मौसमी बारिश
उदयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा को रोड शो : ट्रैफिक जाम में फंसा ‘ट्रिपल इंजन’ और कश्मीर का मुगालता
उदयपुर में मुख्यमंत्री का शक्ति-प्रदर्शन: यह आत्मविश्वास है या भीतरी घबराहट?
