यरुशलम/तेहरान। इजराइली सेना ने शनिवार देर रात ईरान द्वारा हमले की जानकारी देते हुए बताया कि ईरान ने 200 ड्रोन्स व मिसाइलें दागी हैं। इजराइली मीडिया के मुताबिक मिलिट्री बेस को नुकसान हुआ है। अमेरिका ने ईरान के सभी ड्रोन्स को मार गिराने का दावा किया है।
इजराइल के आयरन डोम ने कुछ मिसाइलों को रोक दिया। इसके बावजूद इजराइल के मिलिट्री बेस को नुकसान होने की खबरें सामने आई हैं। भारत ने इस मसले को शांति से निपटाने की अपील की है। अमेरिका ने इजराइल की सुरक्षा करने के अपने वादे को दोहराया है और इजराइल को फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं देने की हिदायत दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू की इस मुद्दे पर बातचीत हुई है। खाड़ी देशों में हजारों की तादाद में अमेरिकी सैनिक तैनात हैं और बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
एक अप्रैल को इजराइली की एयर स्ट्राइक में ईरान के दो टॉप कमांडर मारे जाने के बाद से ही मध्य एशिया में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। ईरान ने हिसाब बराबर करने के लिए इस हमले को अंजाम दिया है। अमेरिका ने इजराइल को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं देने की हिदायत दी है। यूएन से लेकर सभी देश मध्य एशिया में शांति बनाए रखने और बातचीत से मसले का हल निकालने की अपील कर रहे हैं। ईरान ने भी अब आगे हमले नहीं करने का भरोसा दिलाया है।
About Author
You may also like
Poznaj Pelican Casino i Odkryj Niezapomniane Emocje Gier Online
झीलों के शहर में प्यास की नौटंकी और सड़े हुए पाइप
जयपुर में राडो की ढाई करोड़ की सनसनीखेज डकैती!
उदयपुर रिश्वतकांड में एएसपी की जासूसी और आईफोन के राज
दुबई से इजराइल जा रही उड़ान में कॉकपिट के भीतर पायलटों में खूनी संघर्ष : सऊदी अरब के ताबूक में इमरजेंसी लैंडिंग
