उदयपुर। शहर के युवा मीडियाकर्मी, अगम्य मीडिया न्यूज के संस्थापक व प्रधान सम्पादक विप्लव कुमार जैन को बिग एफएम की ओर से आयोजित बिग इम्पेक्ट अवार्ड्स 2024 के अन्तर्गत बिग इम्पेक्ट अवार्ड से नवाजा गया ।

शहर के रमाडा रिसोर्ट में आयोजित इस समारोह में विप्लव को यह सम्मान मीडिया के क्षेत्र के बेहतरीन कार्य करने एवं अगम्य मीडिया दैनिक सायंकालीन हिन्दी समाचार पत्र को प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए दिया गया । समारोह में सुप्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री मीनिषा लाम्बा द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर विप्लव को सम्मानित किया गया । बिग एफएम के राजस्थान कलस्टर हेड मनीष मेनारिया ने बताया कि बिग इम्पेक्ट अवार्ड 92.7 बिग एफएम का सबसे बड़े अवार्ड कार्यक्रम है, जो कि प्रत्येक वर्ष प्रत्येक देश के उन राज्यों में आयोजित होता है, जहां पर बिग एफएम मौजूद है । कार्यक्रम में लगभग 35 हस्तियों का सम्मान किया गया, जिन्होंने अपने अपने कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता के माध्यम से मुकाम को हासिल किया है ।

About Author
You may also like
दिवाली की वो रात…अफसरों की अदाएं अपनी जगह, पर चौराहों पर खड़े उन जवानों के पसीने को सलाम करना जरूरी है
उदयपुर में दीपावली : एक दीया, झील का पानी और रात का परिधान
उदयपुर में दीपोत्सव का पैगाम : स्वर्ण-रजत से सजीं माता महालक्ष्मी, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु; 10 नवंबर को सजेगा विशाल अन्नकूट
पूर्व राजघराने के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने परिवार सहित किए महालक्ष्मी के दर्शन: मेवाड़वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
उदयपुर के 451 साल पुराने महालक्ष्मी मंदिर में सवा 8 लाख की पोशाक : कमल नहीं, गुप्त सफेद हाथी पर विराजती हैं माता, भोर से उमड़ा आस्था का सैलाब
