उदयपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बीच सत्र में फीस बढ़ाने का विरोध किया। छात्रों ने प्रशासनिक ब्लॉक पर प्रदर्शन किया और कुलपति को ज्ञापन देकर निर्णय वापस लेने की मांग की।
एबीवीपी के सचिव सुरेश वालिया ने छात्रों के साथ प्रशासनिक ब्लाॅक पर विरोध प्रदर्शन किया और फीस कम करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि FMS इकाई जो विश्विद्यालय परिसर में संचालित है उनके छात्रों की फीस 20% की बढ़ोतरी सत्र के मध्य की गई जो कि उचित नहीं है। FMS प्रशासन द्वारा सीधे 3000 रुपये अलग से cash लिए जा रहे है जो कि गलत है।
सत्र के मध्य फीस ली जा रही है उसे वर्ष प्रारंभ में ही लिया जावे। उक्त ज्ञापन पर कुलपति द्वारा अधिष्ठाता परिषद में मुद्दे को रखकर प्राथमिकता से हल करवाने का आश्वासन दिया गया। ज्ञापन के समय छात्र नेता अंशुमन सिंह , अभिषेक चंदेल, युवराज सिंह मौजूद रहे।
About Author
You may also like
राखी पर डाक विभाग की विशेष पहल : उदयपुर मंडल ने सरहद पर तैनात जवानों को भेजीं 2000 राखियां, रविवार को भी खुले रहे डाकघर
मिनी पाकिस्तान’ का घिसा-पिटा सियासी नैरेटिव : जब एक जनप्रतिनिधि अपनी ही अवाम को आंकड़ों के बजाय पूर्वाग्रहों से तौलता है
मुस्लिम बस्तियों पर कथित आपत्तिजनक बयान का मामला : वंचित समाज इंसाफ पार्टी ने उदयपुर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग
उदयपुर नगर निगम चुनाव : माकपा ने 6 सीटों पर ठोकी दावेदारी, वार्ड 31 से मुस्कान राही और वार्ड 32 से निवर्तमान पार्षद राजेंद्र वसीटा उम्मीदवार घोषित
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : स्कूलों और उनके बाहर 50 मीटर के दायरे में जंक फूड की बिक्री पर रोक, न्यूट्रिशन कमेटी बनाने और ग्रामीण स्कूलों की स्थिति सुधारने के निर्देश
