राजकोट। गुजरात के राजकोट शहर के कालावड रोड पर स्थित TRP गेम जोन में शनिवार शाम 4.30 बजे अचानक भयानक आग भड़क उठी। इस हादसे में 12 मासूम बच्चों समेत 26 लोगों की जान चली गई, जबकि 25 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
प्रशासन का कहना है कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। आग में झुलसे शव इतनी बुरी हालत में हैं कि उनकी पहचान मुश्किल हो गई है और इसके लिए डीएनए टेस्ट की मदद लेनी पड़ेगी। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने के समय गेम जोन में कितने लोग मौजूद थे। आग पर 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।
मौके पर मौजूद यश पटोलिया ने कहा, “हम लोग रेस्टोरेंट में बैठे थे, तभी अचानक आग लग गई। आग ने 30 सेकेंड में ही पूरे एरिया को अपनी चपेट में ले लिया।” एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि गेम जोन में कई जगह रिपेयरिंग और रेनोवेशन का काम चल रहा था। प्लाई के टुकड़े और लकड़ियां इधर-उधर फैली हुई थीं, जो आग की चपेट में आकर तेजी से फैल गईं। हालांकि, अभी तक आग लगने का सही कारण पता नहीं चल सका है।
About Author
You may also like
पर्दे के पीछे : उदयपुर के चौराहे पर ‘वक़्त’ का नया सेल्यूलॉयड और शिल्पियों का मुग़ल-ए-आज़म
देश-विदेश मॉर्निंग बुलेटिन : गुरुग्राम में बड़ा एनकाउंटर, ईरान-अमेरिका युद्ध, फीफा वर्ल्डकप और क्रिकेट सबकुछ यहां पढ़िए
आधी आबादी की सुरक्षा का नया सवेरा : उदयपुर पुलिस की अनूठी पहल ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’, रंगमंच पर हुआ शक्ति का सम्मान
यूपी में रिटायर्ड ARTO के घर विजिलेंस का महाछापा : दीवारों और पैकेटों से निकला 1.62 करोड़ कैश, 13 किलो सोना और 15 संपत्तियों के दस्तावेज
डीपीएस स्कूल के पास पसरा गंदगी का साम्राज्य : 500 मीटर के दायरे में 25 से ज्यादा कचरा पॉइंट, बेजुबान जानवर गंदगी खाने को मजबूर
