नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत में आग से 40 भारतीयों की मौत के बाद बुधवार रात पूरे मामले पर बैठक की। पीएम की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ताजा हालात का जायजा लिया गया। कुवैत की एक बहुमंजिला इमारत में लगी आग से मरने वाले 49 लोगों में 40 भारतीय हैं।
समीक्षा बैठक में मरने वाले भारतीयों के परिवारों को पीएम रिलीफ फंड से दो-दो लाख रुपये की मदद का ऐलान किया गया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि कुवैत की आग से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए भारत सरकार हर संभव कोशिश करेगी।
कुवैत की दक्षिणी अहमद गवर्नरेट के मंगफ इलाके में एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत के निचली मंजिल में आग लगने से 49 लोगों की मौत हो गई। इनमें 40 भारतीय थे। इस हादसे में 50 लोग घायल हुए हैं जिनका अलग-अलग पांच अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
About Author
You may also like
वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की मांग : उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को सौंपा ज्ञापन
उदयपुर में ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच एक पाठक का एसपी डॉ. अमृता दुहन को खुला पत्र
प्रतापनगर के कपिल विहार की शांत शाम चीखों में बदल गई…स्कॉर्पियो से महिला को रौंदा; मौत के बाद फैली सनसनी
मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की अहम बैठक : OBC आरक्षण को हरी झंडी, निकाय व पंचायत चुनावों की लॉटरी प्रक्रिया जल्द
जोहरान ममदानी के बाद अमेरिका में अब्दुल का जलवा…आखिर क्यों भड़के ट्रंप?
