
लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने की जनसुनवाई
आमजन के अभाव-अभियोग सुन अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
उदयपुर। आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण की मंशा से उदयपुर लोकसभा क्षेत्र सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने मंगलवार को जिला परिषद स्थित सांसद कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित आमजन के अभाव अभियोग सुने और निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को टेलीफोन एवं पत्र व्यवहार द्वारा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश प्रदान किये।
इस अवसर पर सांसद डॉ रावत ने कहा कि नियमित जनसुनवाई आयोजन के पीछे मंशा आमजन को ज्यादा से ज्यादा राहत पहुंचाने की है। ऐसे में अधिकाधिक लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए।
उन्होंने जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक परिवादी की फरियाद को तल्लीनता से सुना तथा शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने नियुक्ति के प्रकरण,सड़क,पेंशन, यूडीए से संबंधित प्रकरण, जमीन खातेदारी के प्रकरण, पेयजल आदि से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किये।
About Author
You may also like
हिंदुस्तान जिंक के 60 साल पूरे : उत्पादन को 2 एमटीपीए तक दोगुना करने का लक्ष्य, अगले 5 वर्षों में होगा 40,000-50,000 करोड़ का बड़ा निवेश
उदयपुर : प्रेम प्रसंग में युवक का अपहरण कर पहाड़ी पर बेरहमी से हत्या, महिला सहित 4 लोग डिटेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेशेल्स यात्रा: दोनों देशों के बीच यूपीआई, प्रत्यर्पण संधि और अंतरिक्ष सहयोग समेत 9 समझौतों पर लगी मुहर
ग्रामीण राजस्थान में शिक्षा की नई अलख : हिंदुस्तान जिंक के ‘शिक्षा संबल’ कार्यक्रम से 2018 से अब तक 47,000 विद्यार्थी लाभान्वित
