
जयपुर। प्रदेश में मिलावट के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में की गई कार्रवाई में 800 किलो घटिया पनीर नष्ट करवाया गया।
अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि सोमवार देर रात उपाधीक्षक विराटनगर से दूरभाष पर प्राप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना अनुसार हरियाणा से पिक अप में भरकर राजस्थान में घटिया क़्वालिटी का नकली पनीर सप्लाई किया जा रहा था। इस पिक को पुलिस के द्वारा रोक कर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के माध्यम से नमूना लिया गया। साथ ही, 800 किलो घटिया और अमानक पनीर मौके पर ही नष्ट करवाया गया ।
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा, नरेश चेजारा नरेंद्र शर्मा एवं पवन गुप्ता शामिल रहे।
About Author
You may also like
सिलेंडर की ब्लैक-मार्केटिंग से दो करोड़ की घूस का खेल’: उदयपुर के महाघोटाले का नेक्सस, बिग बुल और हमारी लाचार व्यवस्था
कुर्सी, कौम और कर्तव्य : उदयपुर में नवनिर्वाचित पार्षद योगेश कुमावत का भव्य अभिनंदन
तीस बरस का सफर और लेंस में कैद मेवाड़ : फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत की नज़र से झीलों की नगरी का जादुई संसार
विश्व पर्यटन दिवस पर सिटी पैलेस में सजी पैनोरमा उदयपुर सीज़न-3 कला प्रदर्शनी
पर्दे के पीछे : 272 भूखंडों का सिंडिकेट और दो करोड़ का हफ्ता
