Photo : kamal kumawat

उदयपुर। फतहसागर पर शनिवार शाम को गुजराती पर्यटक की कार के शीशे तोड़कर बदमाश मोबाइल व नकदी ले गए। स्थानीय पत्रकारों ने इस खबर को प्रमुखता से सोशल मीडिया पर वायरल किया। इससे पुलिस महकमा जाग उठा। एसपी भुवन भूषण यादव समस्त अधिकारियों के साथ शहर में निकल पड़े।

दरअसल प्रदेश में हो रही अपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार पहले से चिंतित है। विपक्ष राज्य में अपराध को लेकर सरकार को घेरे हुए है। भीलवाड़ा में नाबालिग के साथ गैंगरेप और भट्टी में जलाने की घटना ने आम लोगों को भी हिला कर रख दिया। इस मुद्दे पर सीएम ने एक दिन पहले डीजीपी समेत सभी आला अफसरों के साथ बैठक कर मामले को फास्ट ट्रेक अदालत में देने, केस ऑफिसर स्कीम के तहत इन्वेस्टीगेशन करवाने के आदेश दिए।

इसके बाद डीजीपी उमेश मिश्रा ने भी आदेश निकाल दिए कि तमाम आला अधिकारी समय-समय पर अपने इलाकों में गश्त करेंगे। एसएचओ तो लगातार गश्त करेंगे ही, एसपी, एएसपी, डिप्टी एसपी भी तमाम इलाकों में गश्त करेंगे ताकि अपराधियों में पुलिस का इकबाल बुलंद रहे।

इसी कड़ी में उदयपुर के एसपी भुवन भूषण ने सभी अधिकारियों के साथ शनिवार रात को गश्त की। थड़ी, ठेले पर व्यवसाय करने वाले, चाय व पान की दुकानों को देखा। लोगों से अनुशासन में रहने और संदिग्ध लोगों के बारे में पुलिस को सूचना देने की बात कही। ग्राहकों को दुकानों के बाहर नही बैठाने की हिदायत दी।

बहरहाल पुलिस मुस्तैद तो दिखाई दे रही है, लेकिन अपराधियों में इसका कितना खौफ होगा, यह वक्त ही बताएगा।
About Author
You may also like
मतदान : राष्ट्रप्रेम भी, राष्ट्रधर्म भी : डॉ. प्रदीप कुमावत
उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान शुरू : कानोड़ और मावली में भी कतारें; 220 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
उदयपुर नगर निगम वार्ड-6 : पूर्व पार्षद व पूर्व मेयर के मजबूत साथ से दलपत सोनी की जन-आंदोलन बनी चुनावी मुहिम, अजीत चौधरी से कड़ा मुकाबला
