उदयपुर। भारतीय नौसेना के पायलट शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव नागोरी के बलिदान दिवस पर उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने उनके भुवाणा स्थित निवास पर उनकी तस्वीर पर सूत की माला एवं तिरंगा उपरना अर्पित करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।

मीणा ने शहीद नागौरी के पिता धर्मचंद नागोरी एवं माता सुशीला देवी का तिरंगी सूत की माला, साल, तिरंगा उपरणा ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। नागौरी के शहादत दिवस पर उनकी नन्ही सी भांजी आराध्या मेहता ने अपने मामा के लिए भावुक कर देने वाला संदेश सुनाया।
“अभिनव मामा प्यारे मामा
मेरे देश के गौरव मामा…..”

कविता सुनकर ताराचंद मीणा एवं उपस्थित सभी लोगों के आंखों में आंसू थे। ताराचंद मीणा ने भांजी के आंसू पोंछ कर कहा लेफ्टिनेंट अभिनव नागोरी एक बहादुर और प्रतिबद्ध सैनिक थे और उन्हें राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा के लिए हमेशा याद किया जाएगा और उनकी कहानी भारत की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। मीणा ने अभिनव नागोरी की भांजी आराध्य मेहता को सूत की माला व तिरंगा उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया।
पंकज शर्मा ने वीर सपूत अभिनव नागोरी के बलिदान को याद करते हुए कहा की हमें इन शहीदों के बलिदान से पूरी निष्ठा ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। देशवासियों व युवाओं को सीख लेनी चाहिए। सभी ने अभिनव नागोरी अमर रहे के नारे लगाए। कार्यक्रम में पारिवारिक सदस्य धवल मेहता, स्मिता मेहता, परिणीता मेहता, मनीष जैन, श्वेता जैन, मानसी जैन, आदित्य जैन, पारस नागोरी, दीपेश कुमावत, अशोक राव, डॉ. संदीप गर्ग, राजवीर मेघवाल, अनिल सिंघवी, डॉ. श्याम जय रानी, गौरी जय रानी, योगेश सोलंकी, पुष्पा सोलंकी सहित कई लोग मौजूद थे।
About Author
You may also like
अब्दुल अल-सैयद बने अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर : मिशिगन में ऐतिहासिक जीत, भारत के कर्नाटक से जुड़ा है ख़ास पारिवारिक नाता
राजस्थानी संस्कृति के संरक्षण की गूंज : उदयपुर की नीलू कुमावत को मिला ‘नवपीढ़ी प्रेरणादूत सम्मान’
उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल में दुर्लभ सर्जरी: 65 वर्षीय मरीज की छाती में पहुंचे पेट व बड़ी आंत को सुरक्षित निकाला; डॉ. हेमंत जैन व टीम को मिली सफलता
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स की मजबूत बढ़त, हाउस में 121 सीटों पर आगे; सीनेट में बहुमत से महज 5 सीटें दूर
पर्दे के पीछे : मंझे हुए डायरेक्टर की फ्लॉप ‘शो-रील’ बनता लेकसिटी का मेला
