महाराणा प्रताप भारतीय संस्कृति-सनातन धर्म के पुरोधा थे, जिनकी यह सोच युगों-युगों तक प्रेरणा प्रदान करती रहेगी : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

उदयपुर। महाराणा प्रताप सेवा समिति के बैनर तले रविवार को इंदौर के फिनिक्स टाउनशिप, ग्रामपंचायत केलोद हॉला में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण समारोह हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह थे।

डॉ. लक्ष्यराज सिंह की करकमलों से महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण हुआ तो लोगों ने महाराणा प्रताप के जय घोषों के साथ पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर लक्ष्यराज सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती को भारतीय सनातन परंपरा के अनुसार प्रतिवर्ष विक्रम संवत के ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाएं, जो इस बार 9 जून को है। डॉ. मेवाड़ ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के पुरोधा थे, जिनकी यह सोच युगों-युगों तक प्रेरणा प्रदान करती रहेगी।

डॉ. मेवाड़ ने 1 मार्च को महाराणा प्रताप युवा संगठन राजोदा, देवास के बैनरतले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। इससे पूर्व 25 फरवरी 2024 को देवास के खातेगांव में महाराणा प्रताप की चेतकारूड प्रतिमा, 11 फरवरी को कन्नौज, चित्तौड़गढ़ और 3 जनवरी 2024 को पोसीतरा, सिरोही में महाराणा प्रताप की चेतकारूड प्रतिमा का अनावरण किया था। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ पिछले 14 माह में महाराणा प्रताप की 11 से अधिक चेतकारूड प्रतिमाओं का अपने हाथों से अनावरण कर चुके हैं।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम चुनाव : मैं इस शहर के किसी गुमनाम वार्ड से चुनकर आया एक अदना-सा किरदार हूं
उदयपुर में प्यास का पहरा : अकाल में भी 48 घंटे में मिलता था पानी, अब 72 घंटे का इंतज़ार क्यों? नए बोर्ड और मेयर के सामने पहली बड़ी परीक्षा
उदयपुर नगर निगम : नवनिर्वाचित उपमहापौर दिनेश चंद्र भट्ट 24 सितंबर को संभालेंगे पदभार, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सतीश पूनिया होंगे मुख्य अतिथि
मगर पारस की बेचैनी को इसी कुर्सी ने समझा है…जिसे बरसों की तपस्या के बाद आज पारस ने संभाला है
आभार यात्रा में आपने विंटेज कार देखी या नगर निगम के कोने का वो सन्नाटा देखा
