जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट, उदयपुर इकाई द्वारा सोमवार को कार्रवाई करते हुए मुकेश कुमार चौधरी, कांस्टेबल, पुलिस थाना सवीना, जिला उदयपुर को परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस, डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की स्पेशल यूनिट, उदयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि अवैध शराब के मामले में पकड़ी गई बस को छुड़वाने संबंधित फार्म भरकर आबकारी विभाग को भेजने की एवज में मुकेश कुमार चौधरी, कांस्टेबल, पुलिस थाना सविना, जिला उदयपुर द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
इस पर एसीबी उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस, राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरविजन में एसीबी की स्पेशल यूनिट, उदयपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजीव जोशी के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी मुकेश कुमार चौधरी को परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस, राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
About Author
You may also like
उदयपुर में CID और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : अवैध रूप से रह रही 3 थाईलैंड मूल की महिलाएं डिटेन, स्पा की आड़ में खेल, होटल मालिक पर गिरेगी गाज
परदे के पीछे: चकाचौंध के बाज़ार में जिस्म, जेवर और जिंदगी की जद्दोजहद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: लॉरेंस के गुर्गे अनिल पंडित के संपर्क में था शूटर, दिल्ली होकर नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी; कोटा पुलिस ने किया खुलासा
ग्वालियर-ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 मौतें : जहां जलनी थीं मन्नतों की ज्योत, वहां बिछ गईं 13 श्रद्धालुओं की लाशें
ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत; पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चों ने तोड़ा दम, रात में नूडल्स खाने की बात आई सामने
