उदयपुर। दीन दु:खी दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में लाने एवं उनका घर बसाने के उद्देश्य से नारायण सेवा संस्थान द्वारा विशाल निःशुल्क दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह, 10-11 फरवरी को सेवामहातीर्थ परिसर में आयोजित किया जाएगा।

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि इस सामूहिक लग्न समारोह में 102 दिव्यांग और निर्धन युवक-युवतियां परिणय सूत्र में बंधेगी। वर-वधु और उनके परिजनों सहित कन्यादान हेतु आने वाले अतिथियों के लिए सभी व्यवस्थाएं संस्थान द्वारा होंगी।
चयनित जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार सम्पन्न होगा। उल्लेखनीय हैं कि संस्थान वर्ष में दो बार सामूहिक विवाह का आयोजित कर आर्थिक और शारीरिक रूप से कमजोर लोगों को सशक्त करने का प्रयास विगत 39 वर्ष से करता आ रहा है। अब तक 2200 से अधिक दिव्यांग एवं निर्धन जोड़ों को चिंता मुक्त कर गृहस्थी बसाई गई है।
About Author
You may also like
लोकतंत्र की चौखट पर गिरते बैरिकेड और सवालों के कटघरे में खड़े हुक्मरान
अपनों के बीच से अचानक उठा एक साया : झाड़ोल थानाधिकारी बुद्धराम बिश्नोई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
उदयपुर की डायरी : जब वादों की स्याही सूखने से पहले ही चल गया निगम का डंडा
दिल्ली की सड़कों पर लोकतंत्र का सत्याग्रह : जंतर-मंतर के कुरुक्षेत्र में विपक्ष का नया शंखनाद
उदयपुर निगम में डिप्टी मेयर दिनेश भट्ट : सालगिरह का जश्न, दिन में तारे और सियासत का सब्र
