
स्वस्थ पर्यावरण के बिना मानव जीवन की कल्पना असंभव : कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा
उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (सुविवि) एवं प्रकृति रिसर्च सोसायटी’ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) तथा कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर (CoA) परिसर में वृहद पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान परिसरों में सैकड़ों छायादार एवं फलदार पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं सुविवि के कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा ने प्रकृति के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है, जिसमें वायु, जल, भूमि, वनस्पति, जीव-जंतु और सभी प्राकृतिक संसाधन शामिल हैं। स्वस्थ पर्यावरण के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।”
वहीं, सुविवि के पूर्व कुलगुरु प्रो. आई.वी. त्रिवेदी ने कहा कि यदि हम आज से ही छोटे-छोटे कदम उठाएं, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण सौंप सकते हैं।
‘हरित धरती अभियान’ से जुड़ने का आह्वान
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रकृति शोध संस्थान के संस्थापक प्रो. पी.आर. व्यास ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी से ‘हरित धरती अभियान’ से जुड़ने की अपील की। उन्होंने बताया कि विगत दो वर्षों में संस्थान ने पौधारोपण के साथ-साथ अलकनंदा, भागीरथी, मंदाकिनी, साबरमती, शिप्रा, आयड़ एवं बनास जैसी प्रमुख नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए निरंतर अभियान चलाया है।
कार्यक्रम में प्रो. हनुमान प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत किया और इंजीनियरिंग परिसर में 51 फलदार पौधे लगाने के महत्व पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. वी.सी. गर्ग, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. मुकेश बारबर, सतीश श्रीमाली, यासिन पठान, प्रो. दरियाव सिंह चूंडावत, प्रो. एम.के. जैन, प्रो. सीमा जालान, डॉ. विष्णु शंकर पालीवाल, डॉ. किरण मीणा, हिमांशु भट्ट, डॉ. मुनमुन एवं डॉ. अंजू व्यास सहित विश्वविद्यालय के कई प्राध्यापक व अधिकारी उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
उदयपुर का नया जनादेश : सरकार तो सातवीं बार, पर बिजली गुल वही पुरानी!
चोट के दर्द को पछाड़कर एलेना रायबाकिना बनीं यूएस ओपन चैंपियन: सबालेंका को हराकर जीता तीसरा ग्रैंडस्लैम, बनीं दुनिया की नई नंबर-1
विमेंस एशिया कप 2026: भारतीय टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार जीता खिताब
फतहसागर की मौजों से टोक्यो के फलक तक: अभावों को चीरकर एशियन गेम्स में भारत का मान बढ़ाएंगे झीलों की नगरी के हर्ष
विघ्नों पर विजय का संदेश देती है भगवान गणेश की कथा: नारायण सेवा संस्थान में प्रशांत अग्रवाल ने दिव्यांगों से किया संवाद
