
उदयपुर। महेश सेवा संस्थान ने अपने भवन में गुरुवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर समाजसेवी द्वारका प्रसाद सोमानी, प्रमोद छापरवाल और गोपाल काबरा ने समाज के 21 वरिष्ठ शिक्षकों को श्रीफल और उपरणा देकर सम्मानित किया।
समारोह के दौरान महेश सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश राठी ने बताया कि संस्थान द्वारा संचालित महेश पब्लिक स्कूल में वर्तमान में 225 छात्र अध्ययनरत हैं। शिक्षक दिवस के इस विशेष अवसर पर स्कूल के शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।
समारोह के बाद वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जे.के. छापरवाल ने सभी शिक्षकों की नि:शुल्क चिकित्सा जांच की, जो कार्यक्रम का एक अनूठा हिस्सा रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन मंजू गांधी और छवि भदादा द्वारा किया गया, जबकि समाज के वरिष्ठ और संस्थान के संरक्षक व कार्यकारिणी सदस्य भी इस समारोह में उपस्थित रहे। अंत में सचिव ललित प्रसाद माहेश्वरी ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।
About Author
You may also like
जहां दुनिया शारीरिक अक्षमता देखती है, हम वहां अटूट हौसला और ईश्वर का स्वरूप देखते हैं — प्रशांत अग्रवाल
डॉ. अल्पना बोहरा नारी शक्ति सम्मान से अलंकृत : अभिनेत्री मंदाकिनी ने एक्यूप्रेशर जागरूकता के लिए किया सम्मानित
उदयपुर में भाजपा का आत्मघात या चमत्कार?
पर्दे के पीछे : ज़िन्दगी के कैनवास पर जब मुकद्दर ने मुस्कुराना सीखा
जावर माता एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की एजीएम : 1865 शेयरधारकों के साथ 27.27 लाख का वार्षिक कारोबार, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए आधुनिक तकनीक पर जोर
