उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महाशिवरात्रि के अवसर पर नारायण सेवा संस्थान में शिव भक्ति एवं नारी शक्ति सम्मान का समारोह संपन्न हुआ।

निदेशक वंदना अग्रवाल के सानिध्य में गुरुकुल के विद्यार्थी व दिव्यांग बालक-बालिकाओं ने शिव की पूजा की और विभिन्न भजनों पर प्रस्तुतियां दी।
इसके बाद श्रीमती अग्रवाल ने नारी शक्ति सम्मान में रोगी सेवा क्षेत्र में रेखा बम्बोरिया,हिमानी परमार,शाहिना बानू तथा शिक्षा सहयोगी आरती रावत,प्रियंका, पिंकी, प्रतिभा, और अतिथि देवो भव: परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए और दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाली रेखा पुष्करणा, स्वाति सोमानी, गायत्री सिंह, इंद्रा डांगी, सोनू चूण्डावत, सीता मेनारिया, पूजा चौहान,डिम्पल पटेल, हेमलता, सुमन आदि का प्रशस्ति पत्र, शॉल, साफा और उपरणा भेंटकर अभिनंदन किया।
About Author
You may also like
अपनों के बीच से अचानक उठा एक साया : झाड़ोल थानाधिकारी बुद्धराम बिश्नोई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
उदयपुर की डायरी : जब वादों की स्याही सूखने से पहले ही चल गया निगम का डंडा
उदयपुर पुलिस का जागृति अभियान : नशे की हरियाली और हमारे दौर का ज़हर
दिल्ली की सड़कों पर लोकतंत्र का सत्याग्रह : जंतर-मंतर के कुरुक्षेत्र में विपक्ष का नया शंखनाद
उदयपुर: हिंदुस्तान जिंक के ‘वेदांता मेटल बाजार’ में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि, एमएसएमई उद्योगों को मिल रही पारदर्शी खरीद सुविधा
