
501 दिव्यांग कन्याओं का हुआ श्रद्धापूर्वक कन्या पूजन
उदयपुर। दुर्गाष्टमी एवं रामनवमी के पावन अवसर पर नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ परिसर में गुरुवार को भक्ति, सेवा और संवेदनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ 501 दिव्यांग कन्याओं का श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कन्या पूजन किया गया।
संस्थान की निदेशक वंदना अग्रवाल ने विधिवत पूजन कर कन्याओं को ससम्मान उपहार भेंट किए। इसके पश्चात सभी कन्याओं को हलवा, पूरी, खीर एवं चने का प्रसाद वितरित किया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा।

इस अवसर पर वंदना अग्रवाल ने कहा कि दुर्गाष्टमी पर कन्या पूजन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सेवा, आस्था और सम्मान का प्रतीक है। संस्थान दिव्यांग कन्याओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके तहत उन्हें नि:शुल्क चिकित्सा, शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और पुनर्वास जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने जानकारी दी कि संस्थान पिछले 22 वर्षों से इस पावन परंपरा का निर्वहन कर रहा है। नवरात्रि के दौरान इन कन्याओं को नि:शुल्क दिव्यांगता सुधारात्मक सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव हो सके।

कार्यक्रम का सफल संयोजन महिम जैन द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया।
About Author
You may also like
सिलेंडर की ब्लैक-मार्केटिंग से दो करोड़ की घूस का खेल’: उदयपुर के महाघोटाले का नेक्सस, बिग बुल और हमारी लाचार व्यवस्था
कुर्सी, कौम और कर्तव्य : उदयपुर में नवनिर्वाचित पार्षद योगेश कुमावत का भव्य अभिनंदन
तीस बरस का सफर और लेंस में कैद मेवाड़ : फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत की नज़र से झीलों की नगरी का जादुई संसार
विश्व पर्यटन दिवस पर सिटी पैलेस में सजी पैनोरमा उदयपुर सीज़न-3 कला प्रदर्शनी
पर्दे के पीछे : 272 भूखंडों का सिंडिकेट और दो करोड़ का हफ्ता
