
उदयपुर | मेवाड़ राजघराने के वरिष्ठ सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद से सिटी पैलेस में श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। देशभर से राजनेता, ब्यूरोक्रेट्स, उद्योगपति, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री सहित कई बड़े नेता, राजपरिवारों के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धासुमन अर्पित कर चुके हैं। मेवाड़ की जनता भावभीनी विदाई देने उमड़ पड़ी है।
मेवाड़ के लिए अपूर्णीय क्षति
अरविंद सिंह मेवाड़ को मेवाड़ की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और संस्कृति के संवर्धन के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका जाना न केवल उदयपुर बल्कि संपूर्ण मेवाड़ के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।
श्रद्धांजलि देने का यह सिलसिला अभी जारी है और अगले कुछ दिनों तक सिटी पैलेस में लोगों का आना-जाना बना रहेगा।







About Author
You may also like
हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाइयों में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
नारायण सेवा संस्थान के परिसरों में हुआ ध्वजारोहण
एमबी अस्पताल की पड़ताल : तीसरी मंजिल पर मेडिसिन वार्ड, लेकिन कई दिनों से लिफ्ट खराब; सीढ़ियों पर स्ट्रेचर-व्हीलचेयर खींचने को मजबूर तीमारदार
21वीं विशाल कावड़ यात्रा सोमवार को शहर में निकाली भव्य गंगा कलश यात्रा, महाआरती में उमड़े भक्तगण, पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से किया स्वागत
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से ही क्यों फहराया जाता है तिरंगा? जानिए इसके पीछे का ऐतिहासिक महत्व और परंपरा
