उदयपुर। भीषण गर्मी के चलते कलेक्टर ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। इसके तहत अब 10 से 16 मई तक सभी स्कूलों के लिए समय सुबह 07.30 बजे से 11:30 बजे तक कर दिया गया है।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा उदयपुर ने गर्मी के मौसम को तेज देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि गैर सरकारी एवं सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर तक के विद्यार्थियों का स्कूल समय प्रातः 07.30 बजे से 11:30 बजे तक किया जा सकता है।
कलेक्टर ने आदेश जारी किया कि 16 मई तक जिले के समस्त गैर सरकारी एवं सरकारी स्कूलों के संचालन का समय प्रातः 07.30 बजे से 11.30 बजे तक कर दिया जाए।
आदेश जिले के सभी राजकीय, निजी एवं सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। स्कूल स्टाफ का समय शिविरा पंचाग के अनुसार रहेगा।
About Author
You may also like
80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमगाई दिल्ली विधानसभा: स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने दी शुभकामनाएं
बंटवारा 1947 : असग़र वजाहत के कालजयी नाटक से रूपहले पर्दे तक, विभाजन का अनकहा दर्द और अनअटैच्ड औरतों की त्रासदी
प्रो. मंजु मांडोत ने संभाला जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति का पदभार
उदयपुर में मेयर सीट ‘जनरल’ होते ही उड़ी रातों की नींद : टिकट की जुगत, ‘गुलाबजी’ का खौफ और जेन जी का गणित!
उदयपुर : सहेलियों के संग सावन की रंगत, फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत के कैमरे से देखिए हरियाली अमावस्या मेले के मनमोहक रंग
