
उदयपुर। विद्या भवन उदयपुर कृषि विज्ञान केंद्र की गौशाला में उदयपुर के सबसे बड़े गोवर्धन की वैज्ञानिकों , ग्वालों, क्षेत्र के दंपतियों ने पूजा अर्चना की। तीस फीट आकर के गोवर्धन की पूजा के पश्चात ग्वालों ने गायों के साथ पारंपरिक खेल खेलें। शहर भर से आए दर्शनार्थियों के उत्साह, उल्लास ,उमंग के बीच केंद्र की डेढ़ सौ गायों ने गोबर के बने गोवर्धन को रौंदते हुए माहौल को रोमांच व आध्यात्मिकता से भर दिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजित कुमार कर्नाटक थे। विद्याभवन सोसायटी के अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार तायलिया ने पत्नी सहित मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ प्रफुल्ल भटनागर ने बताया कि समारोह में बडगांव उपप्रधान प्रताप सिंह राठौड़, विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ आर एल सोनी, विद्या भवन के मानद सचिव गोपाल बंब सहित रेवती रमन श्रीमाली , पुष्पराज राणावत, डॉ अनिल मेहता सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
अपनों के बीच से अचानक उठा एक साया : झाड़ोल थानाधिकारी बुद्धराम बिश्नोई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
अलविदा नाना : एक आग थी जो बुझ गई…
उदयपुर की डायरी : जब वादों की स्याही सूखने से पहले ही चल गया निगम का डंडा
दिल्ली की सड़कों पर लोकतंत्र का सत्याग्रह : जंतर-मंतर के कुरुक्षेत्र में विपक्ष का नया शंखनाद
उदयपुर निगम में डिप्टी मेयर दिनेश भट्ट : सालगिरह का जश्न, दिन में तारे और सियासत का सब्र
