
उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी इंटेलिजेंस यूनिट, उदयपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना माण्डवा, जिला उदयपुर में पदस्थापित थानाधिकारी निर्मल कुमार खत्री एवं कांस्टेबल (कानि. संख्या 1928) भल्लाराम पटेल को 8,00,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि गोपनीय शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें आरोप था कि पुलिस थाना माण्डवा में दर्ज प्रकरणों में परिवादियों को आरोपी नहीं बनाने के बदले 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत का सत्यापन 21 मार्च 2026 को किया गया, जिसमें प्रत्येक आरोपी के एवज में 5 लाख रुपये, कुल 20 लाख रुपये की मांग की पुष्टि हुई। बाद में आरोपी 8 लाख रुपये लेने पर सहमत हो गए।
आज एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपियों को परिवादियों से 8 लाख रुपये (जिसमें 1 लाख रुपये वास्तविक नम्बरी नोट तथा 7 लाख रुपये डमी/चिल्ड्रन नोट शामिल हैं) लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरवीजन में तथा एसीबी इंटेलिजेंस यूनिट, उदयपुर के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक डॉ. सोनू शेखावत द्वारा अंजाम दी गई।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमाला के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित) की धारा 7 एवं भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
About Author
You may also like
स्वागत की औपचारिकता या सियासी दूरी? उदयपुर एयरपोर्ट पर सीएम और उनसे मिलने वाले चेहरों की बॉडी लैंग्वेज
उदयपुर की विडंबना : सुखाड़िया के बाद बस घूमने आते रहे मुख्यमंत्री, बजट में मिला तो सिर्फ आश्वासन का झुनझुना
उदयपुर में डिप्टी सीएम का रौद्र रूप : सुस्त अफसरों को ‘अंतिम चेतावनी’, विधायक बोले- आंगनबाड़ी का पोषाहार तो जानवर भी नहीं खा रहे
उदयपुर के प्रमुख समाचार यहां पढ़िए…लेपर्ड के हमले में घायल महिला ने एमबी अस्पताल में तोड़ा दम, आबादी क्षेत्रों में बढ़ते खतरे से दहशत
थूर में सिद्धिविनायक प्राण-प्रतिष्ठा : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने दिया जल व संस्कृति संरक्षण का संदेश
