
उदयपुर। पंजाब के माननीय राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया उदयपुर के सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक, एनटीसीए के सदस्य और ग्रीन पीपल सोसाइटी के अध्यक्ष राहुल भटनागर की हाल ही में लिखित पुस्तक अरण्यम् का विमोचन बुधवार को किया। शहर के प्रतापनगर स्थित राजस्थान विद्यापीठ के आईटी सभागार में आयोजित समारोह में राज्यपाल श्री कटारिया, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल और विद्यापीठ के वाइस चांसलर प्रो.एसएस सांरगदेवोत ने अरण्यम् पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक का अवलोकन करते हुए कटारिया ने कहा कि श्री भटनागर का न केवल उदयपुर अंचल अपितु पूरे राज्य में वन एवं वन्यजीव संरक्षण में अविस्मरणीय योगदान है। पुस्तक में वन्यजीवों से जुड़े संस्मरण अन्य लोगों को भी पर्यावरण व वन्यजीवों के प्रति आत्मीयता के लिए प्रेरित करेंगे।
इससे पूर्व श्री भटनागर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पुस्तक की विषयवस्तु पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वन विभाग में सेवाकाल के दौरान ऐसे कई अनुभव रहे, जिनसे पर्यावरण और वन्यजीवों के प्रति लगाव बढ़ा। कई चुनौतीपूर्ण और रोचक घटनाक्रम भी हुए, जिनसे सीखने का अवसर मिला। पुस्तक में उन्हीं के चुंनिदा संस्मरणों को शामिल किया है।
पुस्तक का उद्देश्य पर्यावरण व वन्यजीवों के प्रति अनुराग रखने वाली युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करते हुए प्रोत्साहित करना है। इस मौके पर रिटायर्ड सीसीएफ इंद्रपालसिंह मथारू, डीएफओ अजय चित्तौड़ा, रिटायर्ड डीएफओ सोहेल मजबूर, प्रतापसिंह चुण्डावत, श्रीमती बाशोबी भटनागर सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी और वनाधिकारी मौजूद रहे।
About Author
You may also like
आधी आबादी की सुरक्षा का नया सवेरा : उदयपुर पुलिस की अनूठी पहल ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’, रंगमंच पर हुआ शक्ति का सम्मान
विरासत बनाम तुगलकी फरमान : क्या पाबंदियों के बोझ तले दम तोड़ देगा उदयपुर का ऐतिहासिक गुलाबबाग?
डीपीएस स्कूल के पास पसरा गंदगी का साम्राज्य : 500 मीटर के दायरे में 25 से ज्यादा कचरा पॉइंट, बेजुबान जानवर गंदगी खाने को मजबूर
स्कूली बच्चों को सिखाए गए आपदा प्रबंधन के गुर, NDRF की टीम ने दी विशेष ट्रेनिंग
मानवता की सेवा ही सच्ची इबादत : शोहदा-ए-कर्बला की याद में मेगा फ्री मेडिकल कैंप में उमड़ा सर्व समाज, सैकड़ों मरीजों को मिला मुफ्त इलाज
