
उदयपुर। कालिदास संस्कृत अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद की ओर से आयोजित राष्ट्रीय कालिदास चित्र एवं मूर्तिकला प्रदर्शनी-2023 में उदयपुर के ख्यातनाम चित्रकार गणेशलाल गौड़ की कृति गौरीशंकर का अभिनंदन को राष्ट्रीय कालिदास अवार्ड के लिए चुना गया। इससे उदयपुर के सभी कलाधर्मियों में हर्ष की लहर व्याप्त है।
विराटनगर सेक्टर 14 निवासी मिनिएचर आर्टिस्ट गणेशलाल गौड़ बचपन से कला क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। गौड़ ने राष्ट्रीय कालिदास चित्र एवं मूर्तिकला प्रदर्शनी के लिए भगवान शिव और माता गौरी के अभिनंदन प्रसंग को कैनवास पर उकेरा है। प्रदर्शनी में देश भर से कई कलाकारों ने शिरकत की थी। प्रदर्शनी के हाल ही घोषित परिणामों में गौड़ की कृति गौरीशंकर का अभिनंदन को पुरस्कृत किया गया। गौड़ वर्ष 2015, 2016, 2017, 2018, 2019 एवं 2021 में भी उक्त प्रदर्शनी में अपनी कृतियां प्रदर्शित कर चुके हैं तथा उनकी कलाकृतियों को सराहा भी गया।
नाथद्वारा की पिछवाई कला और मेवाड़ स्कूल ऑफ आर्ट मेंं समान हस्तक्षेप रखने वाले गणेशलाल गौड़ पिछले 32 वर्षां से कला क्षेत्र में समर्पित हैं। उन्होंने गुरू-शिष्य परंपरा के तहत ख्यातनाम चित्रकार उदयपुर के राजाराम शर्मा, बिजोलिया निवासी गोपाल शर्मा, रमेश सोनी व जयपुर के मियाज खान के सान्निध्य में रहकर कला की बारीकियां सीखी। गौड़ कलाग्राम चण्डीगढ, शडंग कला शिविर, मरूधरा कोलकाता में आयोजित पिछवाई वर्कशॉप, बूंदी आर्ट वर्कशॉप, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर की ओर से आयोजित पिछवाई कैम्प आदि में बतौर कला साधक व कला गुरू के रूप में भाग लेकर अपनी विशिष्ट चित्रकला की छाप छोड़ चुके हैं।
About Author
You may also like
राजस्थान विद्यापीठ के संस्थापक जनार्दनराय नागर की 29वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि : प्रतापनगर परिसर और फतेहसागर पाल पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाइयों में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
नारायण सेवा संस्थान के परिसरों में हुआ ध्वजारोहण
एमबी अस्पताल की पड़ताल : तीसरी मंजिल पर मेडिसिन वार्ड, लेकिन कई दिनों से लिफ्ट खराब; सीढ़ियों पर स्ट्रेचर-व्हीलचेयर खींचने को मजबूर तीमारदार
21वीं विशाल कावड़ यात्रा सोमवार को शहर में निकाली भव्य गंगा कलश यात्रा, महाआरती में उमड़े भक्तगण, पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से किया स्वागत
