
उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक ने अपने सीएसआर शिक्षा संबल कार्यक्रम के तहत जावर माइंस में ‘बुक फॉर फ्रेंड्स’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने दोस्तों के साथ पुस्तकों का आदान-प्रदान करने की आदत विकसित करना था।
कार्यक्रम में जीएसएसएस नेवतलाई, जीएसएसएस सिंघटवाड़ा और जीजीएसएसएस रामनगर के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सामूहिक रूप से पढ़ने और सीखने के लाभों से अवगत कराया गया।
इस मौके पर आईबीयू सीईओ जावर माइंस राम मुरारी, डीईओ सलूंबर कमलेश पटेल, और सीबीईओ झल्लारा परितोष शर्मा उपस्थित रहे। राम मुरारी ने पढ़ने की आदत को संचार कौशल और व्यावसायिक सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया। डीईओ कमलेश पटेल ने हिन्दुस्तान जिंक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र के बच्चों के शैक्षणिक विकास में सहायक होगी।
विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि पढ़ने की इस आदत से उनकी सोच और भाषा कौशल में सुधार हो रहा है। कार्यक्रम में विद्या भवन सोसायटी के निदेशक सुभाष शर्मा, हिन्दुस्तान जिंक के वरिष्ठ प्रतिनिधि और विद्यालयों के प्रधानाचार्य भी शामिल हुए।
About Author
You may also like
-
उदयपुर में सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर : पहले सड़ाईं बेटियों की स्कूटियां, अब मांगने पर कहा- ‘तुम सब बीमार हो’
-
उदयपुर में फिर सजेगी सुरों की महफ़िल, 6 फरवरी से होने वाले वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फ़ेस्टिवल 2026 का पोस्टर लॉन्च
-
नटराज किड्स प्लैनेट में जोश, जज़्बे और जीत का उत्सव — Vitality 25–26 बना बच्चों के सपनों की उड़ान
-
विश्व कैंसर दिवस : मेरे साथी जिंदादिल पत्रकार, जिसने दर्द से हार नहीं मानी
-
India Demands Immediate Recovery of Vandalized Mahatma Gandhi Statue in Melbourne