दो आरोपी गिरफ्तार, नशे के आदि है आरोपी
उदयपुर। उदयपुर जिले की थाना डबोक पुलिस ने राह चलती बुजुर्ग महिलाओं की नाक में पहनी सोने की नथ लूट कर भाग जाने की घटनाओं का खुलासा कर आरोपी प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश डांगी पुत्र मोहनलाल (28) एवं कैलाश उर्फ धर्मेश पुत्र रामलाल डांगी (25) निवासी जूनावास थाना डबोक को बापर्दा गिरफ्तार किया है।
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि घटना के संबंध में 8 मई को हेमराज डांगी निवासी नाउआ ने रिपोर्ट दी कि उसकी मां लाली बाई (70) आज मंदिर से घर लौट रही थी। काले रंग की बाइक पर आए दो युवक मां की नाक में पहनी हुई सोने की नथ छीन कर भाग गये। जिससे उनकी नाक की चमड़ी फट गई और खून बहने लगा। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
बुजुर्ग महिलाओं के साथ इस प्रकार लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी गोयल द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल व सीओ मावली मनीष कुमार आईपीएस के सुपरविजन एवं एसएचओ डबोक सुबोध जांगिड़, एसएचओ फतेह नगर दुर्गा प्रसाद, एसएचओ घासा भरत सिंह व डीएसटी से विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा मुखबिर तंत्र व तकनीकी सहायता से आरोपी प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश डांगी व कैलाश उर्फ धर्मेश डांगी को डिटेन कर बापर्दा गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने थाना डबोक, घासा, प्रताप नगर व कुराबड में पांच वारदाते करना स्वीकार किया है। आरोपी नशे के आदी हैं, जो ज्यादा उम्र की महिलाओं को रास्ते में रोक वारदात करते हैं। छीने गए जेवर को निजी फाइनेंस कंपनी में गिरवी रख गोल्ड लोन प्राप्त कर अपने शौक पूरा किया करते हैं।
About Author
You may also like
युवा इंजीनियर्स के दम पर हिंदुस्तान जिंक गढ़ रहा देश के माइनिंग सेक्टर का भविष्य
भीगी पलकें, थम गई सांसें : हर आंख में आंसू थे जब महासतिया की 425 साल पुरानी छतरियों के बीच हमेशा के लिए सो गईं मां… मुखाग्नि देते टूट पड़े लक्ष्यराज
उदयपुर नगर निगम महापौर चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 16 सितंबर से शुरू होंगे नामांकन
मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार की विजयाराज कुमारी के देवलोकगमन से लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के बाद अब मां का साया भी छूटा
उदयपुर नगर निगम चुनाव: जो जीता वो ही सिकंदर… फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत के कैमरे में कैद प्रत्याशियों और समर्थकों के चेहरे, पढ़िए कौन कितना खुश और क्यों
