
नई दिल्ली। लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और भारत के चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हाल के चुनावों में बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई है और इसे चुनाव आयोग ने रोकने के बजाय सुनिश्चित किया।
राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि एक ब्राज़ीलियाई महिला का नाम वोटर लिस्ट में 22 बार दर्ज था, जबकि एक अन्य महिला का नाम एक ही निर्वाचन क्षेत्र में 200 से ज़्यादा बार पाया गया।
उन्होंने दावा किया, “मैंने बिना किसी शक के यह साबित कर दिया है कि हरियाणा में चुनाव चोरी हुआ था और इसे भारत के चुनाव आयोग ने सुनिश्चित किया था।”
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने उनके उठाए गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया है।
उन्होंने बिहार में हुए स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न (SIR) का ज़िक्र करते हुए कहा कि एसआईआर के बाद भी बिहार की वोटर लिस्ट में 1.2 लाख डुप्लीकेट फ़ोटोज़ पाई गईं, जो साफ़ लिस्ट के दावों पर सवाल खड़े करती हैं।
अपने संबोधन के अंत में राहुल गांधी ने वोट चोरी को देश के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध बताया।
उन्होंने कहा, “सबसे बड़ा एंटी-नेशनल काम वोट चोरी है… जब आप वोट को खत्म करते हैं, तो आप देश के ताने-बाने, मॉडर्न इंडिया और भारत के विचार को खत्म करते हैं। जो लोग सत्ता पक्ष में बैठे हैं, वे एंटी-नेशनल काम कर रहे हैं।”
Keywords: Rahul Gandhi, Lok Sabha, Vote Theft, Election Commission, Haryana Elections, Bihar SIR, Election Reforms, Indian Politics
About Author
You may also like
लोकतंत्र को तबाह करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, ज्ञानेश कुमार सरकारी गवाह बनें : इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद राहुल गांधी का तीखा हमला
मगर पारस की बेचैनी को इसी कुर्सी ने समझा है…जिसे बरसों की तपस्या के बाद आज पारस ने संभाला है
उदयपुर नगर निगम डिप्टी मेयर चुनाव : एक वोट का रहस्य और ब्राह्मण सियासत का ढलता सूरज
पर्दे के पीछे: कोई तो तिलिस्म था, जिसने पारस को पारस बना दिया
उदयपुर में भाजपा का आत्मघात या चमत्कार?
