
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच दो दिनों से जारी सीमा संघर्ष के बीच अमेरिका ने दोनों देशों से तुरंत युद्ध जैसी स्थिति समाप्त करने की अपील की है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि दोनों देशों को अक्तूबर में किए गए शांति समझौते पर अमल करना चाहिए।
अक्तूबर माह में दोनों देशों ने मलेशिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। उस समय ट्रंप ने इसे सीमा विवाद समाप्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया था।
हालांकि सोमवार को लंबे समय से चले आ रहे ज़मीनी विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया और दोनों तरफ़ से झड़पें शुरू हो गईं, जिनकी वजह से हज़ारों लोग विस्थापित होने को मजबूर हो गए।
थाईलैंड का कहना है कि झड़पें छह सीमावर्ती प्रांतों तक फैल गई हैं और उसके पाँच सैनिक मारे गए हैं। वहीं कंबोडिया का दावा है कि थाई हमलों में उसके सात नागरिकों की मौत हुई है।
Keywords: Thailand, Cambodia, Border Conflict, United States, Marco Rubio, Ceasefire Agreement, Southeast Asia, Trump Ceremony
About Author
You may also like
उदयपुर : प्रेम प्रसंग में युवक का अपहरण कर पहाड़ी पर बेरहमी से हत्या, महिला सहित 4 लोग डिटेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेशेल्स यात्रा: दोनों देशों के बीच यूपीआई, प्रत्यर्पण संधि और अंतरिक्ष सहयोग समेत 9 समझौतों पर लगी मुहर
ग्रामीण राजस्थान में शिक्षा की नई अलख : हिंदुस्तान जिंक के ‘शिक्षा संबल’ कार्यक्रम से 2018 से अब तक 47,000 विद्यार्थी लाभान्वित
उदयपुर के लिए बड़े गौरव का क्षण : नासिक नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में प्रफुल्ल सांवरिया बने राजस्थान टीम के कोच, मनीष सालवी होंगे रेफरी
