उदयपुर। चुनाव आयोग ने सोमवार को पांच राज्यों के चुनावों की तारीख घोषित कर दी। मौसम में बदलाव से गर्मी कम हुई है, लेकिन राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है।
चुनाव आयोग ने राजस्थान में मतदान की तारीख 23 नवंबर मुकर्रर की है, लेकिन इस दिन मतदान को लेकर लोगों ने आपत्ति दर्ज करवाई है।
दरअसल 23 नवंबर को इस देवउठनी एकादशी है और संपूर्ण राजस्थान में हजारों विवाह पूर्व निश्चित है… ऐसी स्थिति में लाखों मतदाता उस दिन मतदान के लिए वंचित हो सकते हैं।
इस तिथि को बदलवाये जाने की आवश्यकता है, अन्यथा निर्वाचन विभाग का मूल उद्देश्य “कोई मतदाता नहीं छूटे” एक मजाक बनकर रह जायेगा।
तारीख बदलवाने को लेकर अजमेर के वरिष्ठ अधिवक्ता अजय वर्मा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर राजस्थान में मतदान की तारीख बदलने की मांग की है।
चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा की है। ये इस साल के आखिरी चुनाव हैं। ये चुनाव सेमीफाइनल तो नहीं कहे जाएंगे। लेकिन 2024 के आम चुनाव के हिसाब से सभी राजनीतिक दलों के लिए रिहर्सल जैसे जरूर हैं.
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के मुताबिक, चुनाव का पहला चरण 7 नवंबर को शुरू होगा और आखिरी चरण के वोट 30 नवंबर को डाले जाएंगे – वोटिंग के साथ ही नतीजे 3 दिसंबर को आने की संभावना है.
पांचो राज्यों में कुल चार चरणों में वोटिंग होगी. सिर्फ छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होंगे बाकी राज्यों में एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे. शुरुआत मिजोरम से 7 नवंबर को होगी। जबकि आखिरी चरण में तेलंगाना विधानसभा के लिए 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
About Author
You may also like
वेनेजुएला में 39 सेकंड के भीतर आए दो विनाशकारी भूकंप,10 हजार से अधिक जिंदगियां खोने का खौफ, कांप उठी धरती, मलबे में दबीं सांसें :
FIFA World Cup 2026: Debutants Cape Verde Continue Dream Run, Hold Uruguay to Thrilling 2-2 Draw
अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर इजराइल-अमेरिका में तकरार : जेडी वेंस बोले—90 लाख की आबादी वाला देश अलग-थलग, हर समस्या का हल सिर्फ जंग नहीं
हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष : उदयपुर में राष्ट्र चेतना संकल्प सभा का विराट शंखनाद, सरसंघचालक मोहन भागवत बोले—दुनिया में प्रताप की जयंती मनती है, अकबर की नहीं
दुनिया के लिए अच्छी खबर : अमेरिका और ईरान के बीच ‘शांति समझौते’ पर सहमति; इसी शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में होंगे हस्ताक्षर
