देश के ख्यातनाम साहित्यकारों के मधुर स्वरों से बहेगी गीत-संगीत की रसधारा
उदयपुर। डॉ. भंवर सुराणा स्मृति समिति, रवीन्द्र स्पंदन एवं तनिमा पत्रिका की ओर से तीन दिवसीय अखिल भारतीय तनिमा उत्सव में कवि सम्मेलन एवं गीत-संगीत कार्यक्रम का शुभारंभ 24 नवम्बर, गुरुवार से आरएनटी मेडिकल कॉलेज, कोर्ट चौराहा सभागार में होगा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के अनेक प्रतिष्ठित कवि शायर एवं गायक कलाकार शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी ख्यातनाम कवि और साहित्यकार अपनी विविध शैली की रचनाओं का प्रस्तुतीकरण करेंगे।
डॉ. भंवर सुराणा स्मृति समिति के निदेशक भगत सिंह सुराणा ने बताया कि डॉ. शकुंतला सरूपरिया के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एड जय श्री कुलदीप शर्मा, समिति के अध्यक्ष डॉ. अर्जुन चव्हाण कोल्हापुर व विशिष्ट अतिथि मनोज जैन होंगे। आरंभ में डॉ. गोपाल राज गोपाल की बाल कविता की कृति ’पिकनिक पक्की संडे की‘ का लोकार्पण भी होगा। उन्होंने बताया कि इस तनिमा उत्सव में डॉ.अर्जुन चव्हाण कोल्हापुर, राजपाल यादव गुरुग्राम, आलोक ’अविरल’ नोएडा, राज़ नवादवी भोपाल, दिनेश सिंदल जोधपुर, डॉ. प्रमोद रामावत नीमच, राजेश भटनागर अजमेर, संजय गौड़ कांकरोली, आलोक रंजन इन्दौर, किशोर पारीक ’किशोर’ जयपुर, हरि शुक्ल ‘हरि’ सुल्तानपुर, आकाश भाबड़ मुंबई, डॉ. यासमीन ’मूमल’ मेरठ, प्रिंस जैन सूरत, डॉ. शोभा दीक्षित ’भावना’ लखनऊ, चंद्रदेव दीक्षित ’चंद्र’ लखनऊ, डॉ. श्रेय सोनी बड़ौदा, अमित शुक्ला बरेली से शिरक़त करेंगें।
इसी प्रकार स्थानीय रूप से भी डॉ. गोपाल राजगोपाल, डॉ. मीना आत्रेय, डॉ. राजुल लोढ़ा, डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. योगेश सिंघल, डॉ. ए.के. ओझा (बांसुरी), डॉ. मुक्ता सुखाड़िया, डॉ. विजय रजक, शैलेन्द्र ढड्ढ़ा, श्रीमती दीक्षा भार्गव, अरूण त्रिपाठी, जनाब बिलाल पठान, श्रीमती हंसा ’रवीन्द्र’, उदयपुर शहर से हिस्सा लेंगे। 26 नवंबर को तीसरे दिन जैन सोश्यल ग्रुप के तत्वावधान में ये सभी कवि-शायर शामिल होंगे।
About Author
You may also like
-
इस्लामाबाद में बातचीत की मेज पर मिनाब हमले का दर्द लेकर पहुंचे ईरानी स्पीकर
-
इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता : महा-संवाद शुरू, जानें दोनों देशों के वे ताकतवर चेहरे जिन पर टिकी है दुनिया की नजर
-
वर्ल्ड बैंक प्रमुख अजय बंगा ने भारतीय विकास मॉडल को सराहा, पीएम मोदी ने वैश्विक मान्यता पर जताई खुशी
-
बेड़वास की भावना का दुखद अंत: जिस हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी थी, उसी पर मिले जुल्म के निशान
-
लेबनान पर हमलों से अमेरिका-ईरान युद्धविराम संकट में : ईरान ने जताई कड़ी आपत्ति, इजरायल के साथ सीधी बातचीत के संकेत