आरोपी थानाधिकारी एवं हैड कानिस्टेबल मौके से फरार, एसीबी की टीमें कर रहीं तलाश
उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जयपुर नगर प्रथम इकाई ने शनिवार को उदयपुर में कार्यवाही करते हुए दलाल सौरभ मीणा (आरोपी का पुत्र-प्राईवेट व्यक्ति) को सुरेश मीणा उपनिरीक्षक थानाधिकारी फतेहनगर के लिए परिवादी से 4 लाख 50 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की जयपुर नगर प्रथम इकाई को परिवादी द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया था कि पुलिस थाना डबोक पर दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में उसके एवं उसके साथी के विरूद्ध कार्यवाही नहीं करने की एवज में मामले के अनुसंधान अधिकारी सुरेश मीणा थानाधिकारी फतेहनगर द्वारा महावीर प्रसाद हैड कानिस्टेबल पुलिस थाना डबोक के माध्यम से 8 लाख रूपए रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है।
इस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रवि के सुपरवीजन में एसीबी जयपुर नगर प्रथम इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया गया। उप अधीक्षक पुलिस नीरज गुरनानी द्वारा टीम के साथ उदयपुर में ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी उपनिरीक्षक के दलाल सौरभ मीणा पुत्र सुरेश मीणा निवासी ग्राम नारहेड़ा जिला कोटपूतली को परिवादी से 4.50 लाख रूपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी सुरेश मीणा थानाधिकारी फतेहनगर एवं महावीर प्रसाद हैड कानिस्टेबल एसीबी कार्यवाही की भनक लगने पर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रवि के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम : 23 पार्षदों की बाड़ेबंदी के पीछे फतेहसिंह-पूनम कुंवर का सियासी चक्रव्यूह, 53 वाली भाजपा के खिलाफ कांग्रेस की अदृश्य सेंधमारी की इनसाइड स्टोरी
लोकतंत्र का चीरहरण : सत्ता की हनक, पुलिस की लाठी और बिकाऊ राजनीति का तांडव
उदयपुर नगर निगम : पांचवीं बार पार्षद चुने गए पारस सिंघवी के सिर सजेगा उदयपुर मेयर का ताज, डिप्टी से सीधे महापौर की मुराद पूरी
उदयपुर कांग्रेस में पर्दे के पीछे की नूराकुश्ती : जब सिपहसालार ही जंग के मैदान से भाग खड़े हों
उदयपुर का नया जनादेश : सरकार तो सातवीं बार, पर बिजली गुल वही पुरानी!
