हैडलाइंस दिनभर : दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा, पीएम आज फ्रांस के लिए होंगे रवाना

सलमान रुश्दी ने कहा-हमले के बाद आते हैं ‘अजीबोगरीब सपने’

सलमान रुश्दी ने कहा है कि पिछले साल न्यूयॉर्क में उन पर चाकू से हुए हमले के बाद आज भी उन्हें ‘अजीबोगरीब सपने’ आते हैं। बीबीसी के साथ विशेष बातचीत करते हुए सलमान रुश्दी ने कहा कि वो नहीं जानते कि इस तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम में वो दोबारा कब शामिल हो पाएंगे।

बिहार सरकार ने एनडीए सरकार में मंत्री रहे बीजेपी नेताओं पर क्यों लगाया जुर्माना

बिहार सरकार ने राज्य की एनडीए सरकार में मंत्री रहे कई बीजेपी नेताओं पर बंगले में मियाद से अधिक रहने पर जुर्माना लगाया है। एक अधिकारी के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया है कि जिन बीजेपी नेताओं पर जुर्माना लगा है, उन्हें विधायकों के लिए उपलब्ध सरकारी आवास भी आवंटित कर दिए गए हैं।

बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में अफरा तफरी, लोग बेहोश

बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में बुधवार को कुछ लोग बेहोश हो गए। रिपोर्टों के मुताबिक बुधवार नोएडा में जारी धीरेंद्र शास्त्री की कथा में आए लोगों के बेहोश होने के कारण अफरा तफरी की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस और कथा से जुड़े लोगों ने बेहोश हुए लोगों की संख्या नहीं बताई है लेकिन अलग-अलग मीडिया रिपोर्टों में संख्या को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

पंजाब के 30 गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ा

हिमाचल प्रदेश और पंजाब में मूसलाधार बारिश के बाद राज्य के लगभग एक दर्जन से ज़्यादा ज़िलों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। पौंग डैम से छोड़े गए पानी ने ब्यास और सतलुज नदी के जल स्तर को बढ़ा दिया है। ब्यास और सतलुज पंजाब के तरनतारन ज़िले के हरिया हरिके पत्तन आकर मिलते हैं जहाँ इस वक़्त भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से इसके आस पास के लगभग 30 गांवों में ख़तरा बढ़ गया है।

पीएम मोदी आज फ्रांस के लिए होंगे रवाना

पीएम मोदी गुरुवार को फ़्रांस के लिए रवाना होंगे, इसके बाद वो 15 जुलाई को यूएई पहुंचेंगे।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर 207.55 मीटर के पार पहुंच गया है. जलस्तर ने 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

दिल्ली दंगों के आरोपी पार्षद को मिली जमानत

दिल्ली दंगों से जुड़े पाँच अलग-अलग मामलों में आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को हाई कोर्ट से बेल मिली, लेकिन जेल में ही रहेंगे।
मशहूर चेक-फ़्रेंच लेखक मिलान कुंदेरा का पेरिस में 94 साल की उम्र में निधन हो गया है।

(Visited 36 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply