Morning headlines : तेलंगाना में 119 सीटों के लिए मतदान, चेन्नई में भारी बारिश, भारत में अपना दूतावास खोलेगा अफगानिस्तान

तेलंगाना में मतदान शुरू
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को सुबह 7 बजे से वोटिंग की जा रही है। तेलंगाना में एक चरण में मतदान हो रहा और सभी 119 सीटों पर गुरुवार को वोट डाले जा रहे हैं। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होने वाली है। आज शाम को एग्जिट पोल अनुमानित नतीजे बताएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में वोटिंग शुरू होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- “ मैं तेलंगाना के अपने बहनों और भाईयों से रिकॉर्ड मतदान की अपील करता हूं। साथ ही मेरी फर्स्ट टाइम वोटर्स से भी अपील है कि वह भी अपने मताधिकारों का बढ़ चढ़ कर इस्तेमाल करे।”

तमिलनाडु : बारिश से स्कूल बंद

चेन्नई में लगातार बारिश के कारण स्कूल बंद हैं। लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है।

अफगान दूतावास

अफ़ग़ानिस्तान के तालिबान प्रशासन ने भारत में अफ़ग़ान दूतावास खोलने की मंशा ज़ाहिर की है।तालिबान प्रशासन में विदेश मामलों के उप राजनीतिक मंत्री शेर मोहम्मद अब्बास स्टानिकजई ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करना चाहता है।

अमेरिका का भारत पर आरोप

अमेरिका का दावा है कि उसने एक सिख अलगाववादी नेता और अमेरिकी नागरिक की हत्या की योजना को नाकाम किया है, हत्या की कोशिश करने वाले को भारतीय सरकार से मिले निर्देश।

रूस फिनलैंड
फ़िनलैंड ने रूस से लगने वाली अपनी लंबी सीमा पर अंतिम क्रॉसिंग को भी बंद कर दिया है, आरोप है कि रूस शरणार्थियों को फ़िनलैंड भेज रहा है।

इसराइल हमास युद्ध
बुधवार रात को हमास ने 14 और बंधकों को छोड़ा जिसमें 10 इसराइली और चार थाई नागरिक शामिल हैं। इसराइल के जेल प्रशासन ने बताया है कि उसने 30 और फ़लस्तीनी क़ैदियों को रिहा कर दिया है।

(Visited 156 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply